अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर ने BF निपुन गांधी संग रचाई शादी, क्रीम कलर के लहंगे में दिखीं खूबसूरत

अभिनेता अनुपम खेर की भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर अपने बॉयफ्रेंड निपुन गांधी संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। आइए आपको उनकी शादी की झलकियां दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुपम खेर की भतीजी वृंदा खेर ने BF निपुन गांधी संग रचाई शादी, क्रीम कलर के लहंगे में दिखीं खूबसूरत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) की भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर (Vrinda Kher) अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ शादी करके हमेशा के लिए उनकी हो चुकी हैं। आइए आपको उनकी शादी की तस्वीरें दिखाते हैं।

anupam kher

पहले ये जान लीजिए कि, अनुपम के भाई राजू खेर की बेटी वृंदा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। उन्हें फैशन और ब्यूटी से रिलेटेड ब्लॉग्स बनाना बेहद पसंद है। वहीं, उनके होने वाले दूल्हे निपुन एक वेडिंग प्लानर हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे और अब जाकर उन्होंने अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया है।

vrinda kher

(ये भी पढ़ें- विवियन डीसेना और वाहबिज दोराबजी का हुआ तलाक, जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर कही ये बात)

दरअसल, 26 दिसंबर 2021 को वृंदा खेर अपने मंगेतर निपुन गांधी के साथ के साथ शादी के बंधन में बंधीं। इस खास अवसर पर वृंदा खेर ने क्रीम कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने स्काई ब्लू के भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। दुल्हन ने अपने लुक को दो दुपट्टे से स्टाइल किया था। लहंगे के मैचिंग दुपट्टे को उन्होंने अपने सिर पर लिया था, जबकि पेस्टल पिंक दुपट्टे को उन्होंने साइड पिन किया था। दुल्हन ने स्काई ब्लू कलर का स्टेटमेंट लेयर्ड नेकलेस और चोकर, मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका व गोल्डन कलीरे से अपने लुक को कंप्लीट किया था। मिनिमल मेकअप में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

vrinda kher

वहीं, दूल्हे राजा निपुन ने अपनी दुल्हनिया से मैच करते हुए आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने गोल्डल कलर का साफा पहना हुआ था। वृंदा की शादी में खेर फैमिली के अलावा बहुत गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे, जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना का भी नाम है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल से वृंदा की वेडिंग फोटो शेयर करके उन्हें बधाई भी दी है। 

anupam kher

इसके अलावा, अनुपम खेर ने अपनी भतीजी की शादी के हर मोमेंट को अपने इंस्टा हैंडल से शेयर किया है, जिसमें डांस से लेकर ब्राइडल लुक तक सब कुछ शामिल है। एक्टर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी पूरी फैमिली भी देखी जा सकती है। यहां देखें शादी की झलकियां। 

(ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंट पूजा बनर्जी ने अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें कीं शेयर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)

शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा है, ''कल वृन्दा की शादी सम्पन्न हुई। पता ही नहीं चला यह कब बड़ी हो गई! कब पढ़ाई कर ली और अब शादी हो गई। आम तौर पर कहा जाता है कि, लड़कियां शादी के बाद पराई हो जाती हैं। परंतु हमारा मानना है कि, हमने केवल उसका घर शिफ़्ट करवाया है। दिल्ली से मुम्बई। निपुण, उसके पति के घर। अब उसके दो घर हैं। दो परिवार हैं। अब उसके दुख-सुख बांटने वाले और भी बहुत लोग हैं। ये दोनों ख़ुश रहें। प्यार और आशीर्वाद।''

इसके पहले, अनुपम खेर ने 25 दिसंबर 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी भतीजी व एक्ट्रेस वृंदा खेर की सगाई सेरेमनी की फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे। इन फोटोज में आप वृंदा को खुशी से झूमते हुए देख सकते हैं। तस्वीरों में वृंदा और निपुन की जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। फोटोज को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा था, "और जश्न शुरू !! जय हो!! @vrindakher @gandhinipun #RingCeremony #KhersAndGandhis।"

(ये भी पढ़ें- अनुष्का-विराट से कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ तक, बॉलीवुड और टीवी के ये फेमस सेलेब 2021 में बने पैरेंट्स)

फिलहाल, हम वृंदा और निपुन को उनकी शादी के लिए ढेर सारी बधाई देते हुए उनके सुखी जीवन की कामना करते हैं। तो, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.