अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को विश किया बर्थडे, बेटे सिंकदर खेर की शादी के लिए जताई इच्छा

हाल ही में, एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी है और साथ ही अपने बेटे सिकंदर खेर की शादी को लेकर भी अपनी इच्छा जताई है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अनुपम खेर ने पत्नी किरण खेर को विश किया बर्थडे, बेटे सिंकदर खेर की शादी के लिए जताई इच्छा

दिग्गज अभिनेत्री व लोकसभा सदस्य किरण खेर (Kirron Kher) अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज यानी 14 जून 2022 को एक्ट्रेस अपना 70वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके पति व लीजेंड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने इस पोस्ट में अपने बेटे की शादी के बारे में भी बात की है। आइए आपको बताते हैं।

kirron kher

पहले ये जान लीजिए कि, अनुपम और किरण खेर ने साल 1985 में शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। किरण खेर की पहली शादी से एक बेटा भी है, जिनका नाम सिकंदर खेर है। अब ये परिवार साथ में खुशहाल जीवन बिता रहा है। आम माता-पिता की तरह अनुपम को भी अपने बेटे सिकंदर की शादी की चिंता है, जो उन्होंने किरण के साथ साझा की है।

kirron kher

(ये भी पढ़ें- बेटी वामिका कोहली की तस्वीरें खींचने पर भड़कीं अनुष्का शर्मा, कहा- 'कुछ सीखो')

दरअसल, 14 जून 2022 को अनुपम ने अपने इंस्टा हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी लविंग वाइफ किरण को बर्थडे विश किया है। साथ ही उनके साथ तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की है। पहली फोटो एक शो की है, जिसमें दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो उनकी शादी के बाद की है। तीसरी तस्वीर में किरण अपने बेटे सिकंदर की गोद में बैठी दिख रही हैं और चौथी किरण की सोलो फोटो है, जिसमें वह कैमरे के आगे पोज दे रही हैं। बाकी की तस्वीरों में वह अनुपम के साथ नजर आ रही हैं। यहां देखें वो फोटोज।

kirron kher

kirron kher

kirron kher

kirron kher

kirron kher

kirron kher

इन फोटोज के साथ अनुपम ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, ''जन्मदिन मुबारक मेरी सबसे प्यारी किरण। ईश्वर आपको दुनिया की सारी खुशियां दें। आप एक लंबी, स्वस्थ और सुकून भरी जिंदगी जिएं। आप भगवान द्वारा बनाई गई सबसे खास इंसान हो। आप ऐसे ही कई सालों तक चंडीगढ़ के लोगों की सेवा करती रहो।'' आगे अनुपम ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''ईश्वर करें जल्द ही सिकंदर की शादी हो जाए, बस इतनी सी मेरी दुआ है।'' 

anupam kher

बता दें कि, किरण खेर कुछ समय पहले ही कैंसर से उबरी हैं। जब वो ठीक होकर पहली बार अपने शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में पहुंची थीं, इस दौरान उन्होंने अपने बेटे सिकंदर की शादी के बारे में बात की थी। उन्होंने अपने बेटे की तारीफ की थी और कहा था कि, उन्हें एक चीज की कमी है। उन्हें बहू चाहिए। इस पर सिकंदर हंसने लगे थे। यहां देखें वो वीडियो। 

(ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर के बच्चे मीशा-जैन ने मम्मी मीरा राजपूत संग लंच डेट किया एंजॉय)

फिलहाल, हम भी किरण खेर को उनके 70वें बर्थडे की बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.