'भाग्यलक्ष्मी' फेम अनुप्रिया कपूर ने बताया अपना हनीमून प्लान, वरुण विजय शर्मा से की है शादी

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस अनुप्रिया कपूर ने अपने हनीमून प्लानिंग के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'भाग्यलक्ष्मी' फेम अनुप्रिया कपूर ने बताया अपना हनीमून प्लान, वरुण विजय शर्मा से की है शादी

टीवी शो 'तेरे लिए' में तानी के रूप में पॉपुलैरिटी पाने वाली अनुप्रिया कपूर (Anupriya Kapoor) ने अपने 'भाग्यलक्ष्मी' को-एक्टर वरुण विजय शर्मा के साथ 28 नवंबर 2022 को अपने गृहनगर दिल्ली में शादी की थी। शादी से पहले की रस्मों में नाच और गाने से भरे एक हफ्ते के जश्न के बाद यह जोड़ी मुंबई लौट आई है। हालांकि, इस जोड़े के हनीमून में देरी होगी, क्योंकि वरुण को मुंबई लौटने के तुरंत बाद अपने शो 'किस्मत की लकीरों से' की शूटिंग फिर से शुरू करनी थी।

varun

'ईटाइम्स' के साथ बातचीत में एक्ट्रेस अनुप्रिया कपूर ने कहा, ''हां, हनीमून के लिए इंतजार करना होगा। वरुण ने शादी के लिए आठ दिन की छुट्टी ली थी और ब्रेक को बढ़ाना संभव नहीं था। साथ ही हम एक बड़े घर में शिफ्ट हो रहे हैं, क्योंकि उनके माता-पिता मुंबई जा रहे हैं और हमें फिर से लंबी छुट्टी की जरूरत होगी। इसके अलावा, हम दिल्ली की यात्राएं करेंगे, क्योंकि दिल्ली वालों के लिए पहली होली और शादी के बाद पहली दिवाली महत्वपूर्ण त्योहार हैं।''

anupriya

इसके पहले, अनुप्रिया ने अपनी शादी के बारे में बताया था कि यह इतनी सीक्रेट क्यों थी? अनुप्रिया ने कहा था, “हमारी शादी एक इंटीमेट सेरेमनी थी। यह सात दिन का मामला था, जो माता की चौकी, हल्दी, मेहंदी और सगाई से शुरू होकर बड़े दिन तक चला। हमने मुंबई से कुछ लोगों को आमंत्रित किया था। दुर्भाग्य से उनमें से ज्यादातर लोग नहीं आ सके, क्योंकि वे या तो शूटिंग कर रहे थे या अस्वस्थ थे। केवल नूपुर जोशी (अभिनेत्री) ही आ सकीं। हम कुछ भी नहीं छिपा रहे थे, लेकिन हमारे पास इसके बारे में सार्वजनिक रूप से बात करने का कोई कारण भी नहीं था। हमारे करीबी दोस्तों को इसके बारे में पता था। शादी के लिए बातचीत नवंबर में शुरू हुई थी और हमने इस साल फरवरी में रोका सेरेमनी की थी। एक साल हो गया था, तब हमने शादी के बारे में प्लानिंग की।''

anupriya

अनुप्रिया और वरुण साल 2015 में अपने टीवी शो 'भाग्यलक्ष्मी' के सेट पर मिले थे और जल्द ही दोनों को एक-दूजे से प्यार हो गया थ। अब वह अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। अनुप्रिया कपूर और वरुण विजय शर्मा की शादी के फंक्शन की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

anupriya

फिलहाल, आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.