ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा इस दिन करेंगे गर्लफ्रेंड संग शादी, सामने आई पहली रस्म की वीडियो

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) में काम कर चुके एक्टर अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) संग जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। यहां जानिए कब हो रही दोनों की शादी?

img

By Manali Rastogi Last Updated:

ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा इस दिन करेंगे गर्लफ्रेंड संग शादी, सामने आई पहली रस्म की वीडियो

साल 2020 शुरू होते ही फेमस सेलेब्रिटीज एक-एक करके शादी के पवित्र बंधन में बंध रहे हैं। जहां साल के शुरुआत में मशहूर टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे (Nehha Pendse) ने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास (Shardul Singh Bayas) के साथ शादी रचाई तो वहीं अब एक और टीवी एक्टर जल्द सात फेरे लेने वाले हैं। हम यहां टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' (Yeh Hai Mohabbatein) फेम एक्टर अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) की बात कर रहे हैं। अनुराग जल्द ही शादी बंधन में बंधने वाले हैं। यही नहीं, अनुराग की शादी की कुछ रस्में भी शुरू हो गई हैं।

अनुराग अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) के साथ अब शादी करने वाले हैं। आपको बताते चलें कि अनुराग और नंदिनी एक-दूसरे को पिछले 5 सालों से डेट कर रहे थे। वहीं, अब दोनों ने तय किया है कि उन्हें अपने इस रिश्ते को शादी का नाम दे देना चाहिए। इसलिए दोनों जनवरी के आखिरी में शादी कर लेंगे। वैसे अभी तक अनुराग और नंदिनी ने अपने रिलेशनशिप को फैंस और मीडिया से छुपाकर रखा था। मगर अब दोनों खुलकर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा बेटी को गोद में लिए कुछ ऐसे आए नजर, फोटो में देखिए नन्हीं परी की पहली झलक)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अनुराग और नंदिनी की शादी की डेट भी तय हो गई है। दोनों 31 जनवरी, 2020 को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, शादी से पहले होने वाली रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में नंदिनी के घर में सत्संग का आयोजन किया गया था। इस दौरान नंदिनी ने सफेद कलर के कुर्ते के साथ नीले कलर का फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने फूलों की ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। इस लुक में नंदिनी बेहद ही प्यारी लग रही थीं। यही नहीं, सत्संग की कुछ तस्वीरें और वीडियो नंदिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में नंदिनी सत्संग का फंक्शन काफी एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, अनुराग शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो के जरिए अनुराग अपनी और नंदिनी की लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। यही नहीं, अनुराग ने सोशल मीडिया पर अपनी लव लाइफ के कुछ रोमांटिक मोमेंट भी शेयर किए हैं। अनुराग ने इस वीडियो को किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। वहीं, फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: समधन ऋतु नंदा के निधन से शोक में डूबे नजर आए अमिताभ बच्चन, बेटी की सास के लिए कही ये बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इसके साथ अनुराग ने एक क्यूट सा कैप्शन भी लिखा है। अनुराग शर्मा ने लिखा कि, ‘मैं उससे प्यार करता था, जब से मैंने उसे पहली बार देखा। मैं और नंदिनी #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है। हम "शादी" नामक एक एडवेंचर करने के लिए तैयार हैं। दोस्तों और प्रशंसक अपना प्यार और आशीर्वाद देना जारी रखें क्योंकि हम इस जर्नी की शुरुआत कर रहे हैं। #newbeginnings।’

यही नहीं, नंदिनी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। उन्होंने भी इस वीडियो को किस्मत कनेक्शन का नाम दिया है। इसके साथ नंदिनी ने कैप्शन लिखा है कि, ‘मैं और अनुराग #ANUDINI ने अपनी लाइफ में लीप लेने का प्लान किया है।’ इसके बाद उन्होंने ठीक अनुराग जैसा कैप्शन ही लिखा है। इसके साथ उन्होंने #anuragkidulhaniya #31012020 #ourstorycontinues लिखा है। फैंस इन दोनों की शादी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। (ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने आंख में परेशानी होने पर ऐसे किया मां को याद, भावुक होकर लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट)

वहीं, दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग शर्मा को सबसे ज्यादा पहचान ये है मोहब्बतें शो से मिली थी। इस शो में वो रमन भल्ला के जीजा का किरदार निभा रहे थे। अनुराग पवित्र रिश्ता, कुमकुम भाग्य जैसे सीरियलों में भी काम कर चुके हैं। नंदिनी गुप्ता भी एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें आखिरी बार शो ढाई किलो प्रेम में देखा गया था।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, फैंस के साथ हम भी अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हम उन्हें इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। वैसे आपको अनुराग और नंदिनी की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.