अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता ने ब्राइडल लुक में ढहाया कहर, देखिए दोनों का वेडिंग एलबम

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यहां देखिए दोनों की वेडिंग एलबम।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता ने ब्राइडल लुक में ढहाया कहर, देखिए दोनों का वेडिंग एलबम

दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है…दुल्हन का तो दिल दीवाना लगता है…पल भर में कैसे बदलते हैं रिश्ते…अब तो हर अपना बेग़ाना लगता है। शादी का सीजन हो और बारात में ये गाना न बजे तो समझिए शादी अधूरी है। विवाह एक पवित्र बंधन है, जोकि हर वर-वधु के जीवन का बेहद खास दिन होता है। ये दिन हर नए-नवेले दांपत्य जोड़े के लिए सबसे बड़ा दिन होता है। विवाह एक ऐसा अटूट बंधन है, जिसमें बंधने के बाद वर-वधु जीवन भर के लिए एक हो जाते हैं। जहां अन्य धर्मों में विवाह एक करार माना गया है, वही हिंदू धर्म में यह जन्म-जन्मांतर का बंधन होता है। विवाह के बंधन में बंधने के बाद दो आत्माएं हमेशा के लिए एक हो जाती हैं। विवाह एक ऐसा रिश्ता है, जोकि निष्ठा और विश्वास से भरपूर होता है। कुछ ऐसा ही रिश्ता है ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) और नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) का।

दोनों कल यानि 31 जनवरी 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। अनुराग और नंदिनी पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। डेटिंग के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरे मुकाम पर ले जाने का मन बनाया था। अनुराग और नंदिनी ने दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। इस शादी में ये है मोहब्बतें सीरियल में अनुराग की ऑन-स्क्रीन पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शिरीन मिर्जा, अली गोनी और कृष्णा मुखर्जी ने शिरकत की थी। यही नहीं, अपने को-स्टार अनुराग शर्मा को टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी। वहीं, अब उनके शादी की सभी रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। इसलिए हम आपको अनुराग और नंदिनी की पूरी वेडिंग एलबम दिखाने वाले हैं। (ये भी पढ़ें: रणदीप राय संग ग्लैमरस अवतार में नजर आईं बिग बॉस 13 की एक्स-कंटेस्टेंट दलजीत कौर, वीडियो वायरल)

नंदिनी के घर पर हुआ था सत्संग

अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता ने जनवरी के शुरुआत में ही अपनी शादी की तारीख फैंस के साथ शेयर कर दी थीं। ऐसे में नंदिनी के घर में 11 जनवरी से ही शादी से पहले होने वाली रस्में शुरू हो गई थीं। नंदिनी के घर पर सबसे पहले सत्संग का आयोजन हुआ था। इस दौरान नंदिनी ने सफेद कलर के कुर्ते के साथ नीले कलर का फ्लोरल दुपट्टा कैरी किया था। इसके साथ उन्होंने फूलों की ज्वेलरी भी पहनी हुई थी। इस लुक में नंदिनी बेहद ही प्यारी लग रही थीं। यही नहीं, सत्संग की कुछ तस्वीरें और वीडियो नंदिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी की थीं, जिसमें वो सत्संग का फंक्शन काफी एंजॉय करती हुई नजर आ रही थीं।

वहीं, नंदिनी की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन 29 जनवरी को हुआ था। नंदिनी की अपनी मेहंदी सेरेमनी से कुछ कुछ प्यारी तस्वीरें सामने आई थी। उन तस्वीरों में नंदिनी पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा चोली पहने हुए नजर आई थीं। इस दौरान उनके हाथों में मेहंदी साफ नजर आ रही थी। वहीं, एक्ट्रेस की उनके माता-पिता और दोस्तों के साथ भी तस्वीरें देखी गई थीं। अपनी मेहंदी सेरेमनी को नंदिनी ने काफी बेहतरीन तरीके से एंजॉय किया था। यही नहीं, उनके लुक को फैंस काफी पसंद कर रहे थे। मेहंदी सेरेमनी के बाद हल्दी के फंक्शन का आयोजन हुआ था। (ये भी पढ़ें: रुसलान मुमताज और निराली मेहता जल्द बनने वाले हैं पेरेंट्स, नकुल मेहता ने खास अंदाज में दी बधाई)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

30 जनवरी 2020 को अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की हल्दी सेरेमनी हुई थी, जिसकी कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में होने वाली दुल्हन यानि नंदिनी येलो कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही अनुराग ने नंदिनी की ड्रेस से मैच करता हुआ कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा पहना हुआ था। दोनों ने किस तरह से अपनी हल्दी सेरेमनी को एंजॉय किया, उसकी झलक साफ देखने को मिल रही थी। वैसे सुबह हल्दी सेरेमनी होने के बाद दोनों की सगाई की रस्म भी 30 जनवरी को अदा की गई थी।

सगाई के फंक्शन के लिए अनुराग और नंदिनी ने वेस्टर्न ड्रेस को अपनाया था। जहां एक ओर अनुराग शर्मा वाइन कलर के पैंट और सूट में नजर आए थे तो वहीं उनकी दुल्हिनया नंदिनी गुप्ता फेरीटेल वाइट गाउन पहनी हुई थीं। इस लुक में नंदिनी बेहद सुंदर लग रही थीं। इसी बीच दोनों के सगाई फंक्शन की सबसे खूबसूरत झलक तब देखने को मिली जब अनुराग ने घुटनों के बल बैठकर नंदिनी को इंगेजमेंट की रिंग पहनाई। एक तरफ जहां अनुराग शर्मा सरेआम फिल्मी अंदाज में शादी से पहले रोमांटिक होते नजर आए तो नंदिनी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और वो भी अनुराग के लिए अपने घुटनों पर बैठ गई थीं। (ये भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता, शादी के बाद सामने आई पहली झलक)

फिर आया बेहद खास दिन

सभी रस्मों को अदा करने के बाद कल यानि 31 जनवरी को अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता अग्नि को साक्षी मानते हुए शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उनकी शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। नंदिनी ने अपनी शादी के लिए गुलाबी कलर का शानदार लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी, जोकि उनके लुक को चार चांद लगा रही थी। नंदिनी बेहद दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, अनुराग ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अगर अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता के वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुराग हाल ही में ऑफ़-एयर हुए पॉपुलर टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला के जीजा परम का किरदार निभा रहे थे। यूं तो अनुराग ने काफी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान सीरियल ये है मोहब्बतें से मिली। वहीं, नंदिनी को आखिरी बार टीवी सीरियल ढाई किलो प्रेम में देखा गया था। (ये भी पढ़ें: बेटे तैमूर अली खान की गर्लफ्रेंड के घर आने पर कुछ ऐसा है मां करीना कपूर का रिएक्शन, कही ये बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, अनुराग और नंदिनी अब सात फेरे ले चुके हैं। ऐसे में फैंस के साथ हम भी उन्हें इस नए सफर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और कामना करते हैं कि दांपत्य जीवन सुखमय होगा। वैसे आपको अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी की तस्वीरें एयर वीडियोज आपको कैसी लगती है, हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.