जब डांस करते-करते अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता के लड़खड़ाए कदम, वीडियो वायरल

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) और उनकी पत्नी नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि नंदिनी अपनी शादी में डांस करते हुए स्टेज पर गिर गईं।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

जब डांस करते-करते अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता के लड़खड़ाए कदम, वीडियो वायरल

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) फेम अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) अपनी लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) के साथ 31 जनवरी, 2020 को शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। उनकी हल्दी और मेहंदी से फेरों तक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। दोनों ने बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाजों से एक-दूसरे का जन्म-जन्मांतर तक साथ निभाने की कसमें खाईं। यही नहीं, नंदिनी और अनुराग ने अपनी शादी की हर रस्म को काफी अच्छे से एंजॉय किया और शादी में सभी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ कई बॉलीवुड गानों पर जमकर ठुमके भी लगाए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनुराग शर्मा ने शादी के दौरान अपनी दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता के साथ काफी मस्ती की। अनुराग और नंदिनी की शादी की तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यही नहीं, जब दोनों ने शादी के मंडप पर एक-दूसरे को देखा तो नंदिनी की आंखों से आंसू छलक आए। वहीं, दोनों के ऑउटफिट की बात करें तो नंदिनी ने अपनी शादी के लिए गुलाबी रंग का शानदार लहंगा पहना था। इसके साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी, जोकि उनके लुक को चार चांद लगा रही थी। (ये भी पढ़ें: अनुराग शर्मा की दुल्हनिया नंदिनी गुप्ता ने ब्राइडल लुक में ढहाया कहर, देखिए दोनों का वेडिंग एलबम)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

नंदिनी दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं, अनुराग ने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी थी। वैसे सोशल मीडिया पर अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी से जुड़ा एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों अपने रिश्तेदारों के साथ डिस्को पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बीच डांस करते हुए नंदिनी डिस्को पर ही गिर जाती हैं, जिसके बाद उन्हें सभी लोग तुरंत उठाने लगते हैं। नंदिनी का इस तरह से अपनी शादी में गिरना फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैंस इस वीडियो को काफी क्यूट बता रहे हैं। वहीं, कुछ नंदिनी पर हंस भी रहे हैं। हालांकि, ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से छाया हुआ है। हर तरफ इसी वीडियो के चर्चे हो रहे हैं।

आपको बता दें कि अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की शादी की रस्में 29 जनवरी से शुरू हो गई थीं। नंदिनी की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन 29 जनवरी को किया गया था। उन्होंने अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए पिंक और ग्रीन कलर का लहंगा चोली पहना था। इसके अलावा 30 जनवरी 2020 को अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की हल्दी सेरेमनी का आयोजन हुआ था। इस सेरेमनी की कुछ बेहतरीन तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों में होने वाली दुल्हन यानि नंदिनी येलो कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ ही अनुराग ने नंदिनी की ड्रेस से मैच करता हुआ कुर्ता और व्हाइट कलर का पजामा पहना हुआ था। (ये भी पढ़ें: अर्जुन कपूर मां मोना शौरी के जन्मदिन पर हुए भावुक, शेयर की ये दिल छू लेने वाली तस्वीर)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

सुबह हल्दी सेरेमनी होने के बाद दोनों की सगाई की रस्म भी 30 जनवरी को अदा की गई थी। सगाई के फंक्शन के लिए अनुराग और नंदिनी ने वेस्टर्न ड्रेस को अपनाया था। जहां एक ओर अनुराग शर्मा वाइन कलर के पैंट और सूट में नजर आए थे तो वहीं उनकी दुल्हिनया नंदिनी गुप्ता फेरीटेल वाइट गाउन पहनी हुई थीं। इस लुक में नंदिनी बेहद सुंदर लग रही थीं। इसी बीच दोनों के सगाई फंक्शन की सबसे खूबसूरत झलक तब देखने को मिली जब अनुराग ने घुटनों के बल बैठकर नंदिनी को इंगेजमेंट की रिंग पहनाई। एक तरफ जहां अनुराग शर्मा सरेआम फिल्मी अंदाज में शादी से पहले रोमांटिक होते नजर आए तो नंदिनी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और वो भी अनुराग के लिए अपने घुटनों पर बैठ गई थीं। (ये भी पढ़ें: Udit Narayan Love Story: जब उदित नारायण ने पहली पत्नी से छुपाकर और बिना तलाक दिए की थी दूसरी शादी)

फिलहाल, अनुराग और नंदिनी को उनके नए सफर के लिए हम ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। कामना करते हैं कि उनका दांपत्य जीवन मंगलमय होगा। वैसे आपको अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की जोड़ी कैसी लगती है, हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.