अनुष्का रंजन-आदित्य सील और संजय गगनानी-पूनम प्रीत ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, देखें फोटोज

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल्स अनुष्का रंजन-आदित्य सील और संजय गगनानी-पूनम प्रीत ने हाल ही में, शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाई। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का रंजन-आदित्य सील और संजय गगनानी-पूनम प्रीत ने शादी के बाद मनाई पहली लोहड़ी, देखें फोटोज

टीवी इंडस्ट्री के दो पॉपुलर स्टार्स आदित्य सील (Aditya Seal) और संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) नवंबर 2021 में अपने 'जीवन के प्यार' के साथ शादी करके हमेशा के लिए उनके हो गए थे। जहां संजय ने पूनम प्रीत (Poonam Preet) के साथ शादी रचाई है। वहीं, आदित्य सील ने फिल्म एक्ट्रेस अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) के साथ सात फेरे लिए थे। हाल ही में, दोनों कपल्स ने शादी के बाद अपनी पहली लोहड़ी मनाई। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

anushka ranjan

पहले तो ये जान लीजिए​ कि, 4 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद आदित्य सील और अनुष्का रंजन आखिरकार 21 नवंबर 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं, संजय गगनानी और पूनम प्रीत ने एक-दूसरे को करीब 9 सालों तक डेट करने के बाद 28 नवंबर 2021 को परिवार और करीबी दोस्तों के बीच शादी के सात फेरे लिए थे। मौजूदा समय में दोनों कपल अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

anushka ranjan

(ये भी पढ़ें- आयुष शर्मा ने बताया अपनी संगीत सेरेमनी का किस्सा, कहा- अर्पिता ने डांस न करने की दी थी चेतावनी')

अब आइए आपको दिखाते हैं इन दोनों स्टार कपल्स की लोहड़ी सेलिब्रेशन की झलकियां। दरअसल, अनुष्का रंजन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पति आदित्य सील के साथ अपने पहले लोहड़ी उत्सव की कुछ झलकियां साझा की हैं। पहली स्टोरी में अनुष्का और आदित्य को आग में मूंगफली, पॉपकॉर्न और अन्य शुभ चीजें डालने की लोहड़ी की रस्म निभाते हुए देखा जा सकता है। अपने कैजुअल आउटफिट में अनुष्का और आदित्य एक साथ खुश दिख रहे हैं, और इसके ऊपर उन्होंने लिखा था, “हमारी पहली लोहड़ी @adityaseal।” दूसरी स्टोरी उनकी लोहड़ी की है। यहां देखें तस्वीरें।

Aditya Anushka Lohri

Aditya Anushka Lohri

(ये भी पढ़ें- करिश्मा तन्ना ने BF वरुण बंगेरा संग अपनी शादी की कंफर्म, वेडिंग डेट का भी किया खुलासा)

'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेता संजय गगनानी ने भी अपनी पत्नी पूनम प्रीत के साथ अपनी पहली लोहड़ी मनाई। पूनम द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों में संजय ब्लैक रंग के पैंट के साथ लाल रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे थे, जबकि वह पीले रंग के सूट में एक नीले दुपट्टे के साथ बहुत सुंदर लग रही थीं। रोमांटिक तस्वीरों में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थाम रखा है। पूनम ने लोहड़ी सेलिब्रेशन की सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, "शादी के बाद पहली लोहड़ी सबसे खास होती है और मेरी इच्छा है कि, यह हमारे लिए सबसे खूबसूरत स्मृति बन जाए। हैप्पी लोहड़ी @sanjaygagnaniofficial"

Sanjay Gagnani and wife Poonam Preet celebrate first Lohri

Sanjay Gagnani and wife Poonam Preet celebrate first Lohri

Sanjay Gagnani and wife Poonam Preet celebrate first Lohri

Sanjay Gagnani and wife Poonam Preet celebrate first Lohri

(ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन ने तीसरे बच्चे को गोद लेने की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, पोस्ट के जरिए किया खुलासा)

फिलहाल, आपको इन दोनों कपल की लोहड़ी सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.