अनुष्का रंजन ने शेयर किया शादी के बाद का फर्क, हनीमून प्लान का भी किया खुलासा

स्टार कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन ने 21 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। अब एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया है कि, उनका वैवाहिक जीवन कैसा चल रहा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kanika Singh Last Updated:

अनुष्का रंजन ने शेयर किया शादी के बाद का फर्क, हनीमून प्लान का भी किया खुलासा

नवविवाहित आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ग्लैमर की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। वे अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से अपने फैंस और फॉलोअर्स का दिल जीतने में कभी असफल नहीं होते हैं। अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने से पहले इस जोड़े ने एक-दूसरे को 4 साल तक डेट किया था। अनुष्का और आदित्य शादी के बाद खूब आनंद ले रहे हैं और अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर में हैं।

21 नवंबर 2021 को अनुष्का रंजन और आदित्य सील शादी के बंधन में बंधे थे। तस्वीरों में हम नवविवाहित जोड़े को उनकी शादी के कपड़ों में देख सकते हैं। जहां अनुष्का ने लैवेंडर कलर का लहंगा पहना था, वहीं आदित्य पीले रंग के कढ़ाई वाले बंदगला कुर्ते और सफेद रंग की धोती में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने इसे पगड़ी और मैचिंग दोशाला के साथ पेयर किया था।

'हिंदुस्तान टाइम्स' के साथ एक इंटरव्यू में अनुष्का रंजन ने बताया कि, विवाहित जीवन में वो कैसा व्यवहार कर रही हैं और यह भी साझा किया कि, वह अब एक विवाहित महिला होने के परिवर्तनों का कैसे सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा, “विवाहित जीवन मेरे साथ अच्छा व्यवहार कर रहा है। यह अब तक अच्छा रहा है। हमने उसी बिल्डिंग के दूसरे विंग में एक घर खरीदा है, जहां मैं अपनी शादी से पहले पिछले 17 सालों से रह रही हूं। मेरे लिए मैं घर पर हूं और मेरे घर का विस्तार हुआ है। यह ऐसा है, जैसे मुझे उस घर से जुड़ा एक और घर मिल गया है, जिसमें मैं रहती थी।”

(ये भी पढ़ें: बेटी के संगीत समारोह में झूमकर नाचे दिलीप जोशी, 'जेठालाल' के फैंस हुए खुशी से पागल)

फिल्म निर्माता शशि रंजन की बेटी अनुष्का रंजन ने आगे खुलासा किया कि, जब से उनकी शादी हुई है, वह हर समय अपने परिवार से मिलती रहती हैं। उन्होंने कहा, "हम सब एक साथ घूमते हैं। मेरा कुत्ता भी मेरे आगे पीछे आता-जाता रहता है। मेरे लिए इससे अधिक आदर्श और खुशी की स्थिति नहीं हो सकती थी।"

अनुष्का रंजन और आदित्य सील की शादी में उनके सभी सेलेब दोस्त शामिल हुए थे। शादी के उत्सव में आलिया भट्ट, अथिया शेट्टी, वाणी कपूर, भूमि पेडनेकर और कई अन्य सितारे मौजूद थे। उन सभी मजेदार पलों को याद करते हुए अनुष्का ने कहा, "यह तस्वीरों के लिए या दिखाने के लिए नहीं था, लेकिन लोग वास्तव में मेरे लिए खुश थे। मुझसे ज्यादा मेरे दोस्त खुश थे। मेरे पास दोस्तों का यह प्यारा समूह है। मैंने हाल ही में वेडिंग ग्रुप के लिए एक डिनर होस्ट किया है।"

(ये भी पढ़ें: शिरीन मिर्जा के 'निकाह दुपट्टे' पर उर्दू में लिखा था पति का नाम, एक्ट्रेस ने बताई दिलचस्प स्टोरी)

नवविवाहित अनुष्का रंजन और आदित्य सील के लिए विवाहित जीवन बहुत अच्छा रहा है, फिर भी दोनों अभी तक हनीमून पर नहीं गए हैं। अपने हनीमून प्लान के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने शेयर किया, "हमारे पास जाने का समय नहीं है। हम पिछले साल मार्च से इस घर को बना रहे हैं और हमें बहुत परेशानी हो रही है, क्योंकि हम इसे समय पर पूरा नहीं कर पाए। इसलिए हमने तय किया कि, हम कहीं भी यात्रा करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि, हमें घर ठीक से मिल जाए। एक बार सब कुछ ठीक हो जाने के बाद हम आराम से तय करेंगे कि, हमें कहां जाना है।”

1 दिसंबर 2021 को नवविवाहित जोड़े आदित्य सील और अनुष्का रंजन को फिल्म 'तड़प' के प्रीमियर में देखा गया था। हालांकि, हम जोड़े से अपनी नज़रें नहीं हटा सके, क्योंकि वो खुशी-खुशी तस्वीरें खिंचवा रहे थे। अचानक, सभी ने अनुष्का को 'भाभीजी' कहकर संबोधित करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अभिनेत्री शरमा गई थीं। उन्होंने कई लोगों से अनुरोध किया था कि, वो उन्हें 'भाभीजी' कहना बंद कर दें, लेकिन वे नहीं रुके। वीडियो में जहां अनुष्का रंजन ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ ऑलिव-ग्रीन कलर की मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं आदित्य ब्लैक हुडी और मैचिंग पैंट में हैंडसम लग रहे थे। अनुष्का ने अपने लुक को स्लिंग बैग के साथ कंप्लीट किया था।

फिलहाल, हमें अनुष्का और आदित्य एक-साथ काफी पसंद आते हैं। तो, इस जोड़ी के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट में अवश्य बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.