'भाभीजी' कहने पर शरमाईं अनुष्का रंजन, पति आदित्य सील संग शादी के बाद पहली बार हुईं स्पॉट

हाल ही में, शादी के बाद नवविवाहित स्टार कपल आदित्य सील और अनुष्का रंजन को पहली बार स्पॉट किया गया, जहां 'भाभीजी' कहने पर एक्ट्रेस शर्म से लाल हो गईं। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

'भाभीजी' कहने पर शरमाईं अनुष्का रंजन, पति आदित्य सील संग शादी के बाद पहली बार हुईं स्पॉट

नवविवाहित स्टार कपल आदित्य सील (Aditya Seal) और अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) ग्लैमर की दुनिया के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। दोनों लगभग साढ़े तीन साल पहले अनुष्का के परिवार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में एक-दूसरे से मिले थे और तभी से वो एक-दूसरे के साथ हैं। दोनों ने अपनी सपनों की शादी से कई कपल को प्रेरित किया था।

Aditya Seal And Anushka Ranjan

आदित्य और अनुष्का 22 नवंबर 2021 को भव्य तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी बॉलीवुड की भव्य शादियों में से एक थी। दोनों की शादी के अलावा उनके वेडिंग आउटफिट्स भी काफी आकर्षक थे। जहां अनुष्का ने अपनी शादी का जोड़ा लाल रंग का छोड़ लेवेंडर कलर का चुना था, वहीं पीले रंग के बंदगला कुर्ता और सफेद धोती में आदित्य भी काफी हैंडसम लग रहे थे। अनुष्का का लेवेंडर लहंगा यकीनन कई होने वाली दुल्हनों का फेवरेट बन गया होगा।

(ये भी पढ़ें- आदित्य नारायण-श्वेता अग्रवाल ने अपनी पहली एनिवर्सरी पर शेयर कीं डेटिंग के दिनों की तस्वीरें)

Aditya Seal And Anushka Ranjan

हाल ही में, शादी के बाद पहली बार आदित्य और अनुष्का को पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किया गया। दरअसल, 1 दिसंबर 2021 को दोनों अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी और अभिनेत्री तारा सुतारिया की फिल्म ‘तड़प’ के प्रीमियर में पहुंचे। इस दौरान आदित्य और अनुष्का ने पैपराजी को कई सारे प्यारे पोज दिए। हालांकि, जब पैपराजी अचानक अनुष्का को ‘भाभीजी’ कहने लगे, तो एक्ट्रेस शरमाने लगीं। उन्होंने पैपराजी से अनुरोध भी किया कि, वे उन्हें ‘भाभीजी’ न कहें, लेकिन वे रुके नहीं। यहां देखें वीडियो।

वीडियो में जहां अनुष्का रंजन ऑलिव-ग्रीन मिडी ड्रेस में ब्लैक स्टॉकिंग्स के साथ खूबसूरत लग रही थीं, वहीं आदित्य ब्लैक हुडी और मैचिंग पैंट में हैंडसम लग रहे थे। अनुष्का ने अपने लुक को स्लिंग बैग से स्टाइल किया था। एक जोड़ी हुप्स और न्यूड मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था और बालों को खुला छोड़ दिया था।

Aditya Seal And Anushka Ranjan

(ये भी पढ़ें- अभिषेक बच्चन ने बेटी आराध्या को ट्रोल करने वालों की दी चेतावनी! कहा- 'हिम्मत है तो, सामने बोलो')

अनुष्का रंजन की ग्रैंड वेडिंग जितनी शानदार थी, उतने ही शानदार उनके सभी फंक्शन के आउटफिट्स भी थे, जिनसे नजर हटा पाना मुश्किल था। अपने संगीत समारोह में अनुष्का रंजन ने सीक्विन वर्क वाला एक शरारा सेट पहना था, जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे और एक बेल्ट के साथ स्टाइल किया था। उनके फुल स्लीव वाले ब्लाउज में प्लंजिंग नेकलाइन दिखाई दे रही थी। अनुष्का ने अपने लुक को लाल और हरे रंग के कुंदन सेट से पूरा किया था। वहीं, आदित्य सील ने एक काले रंग का कुर्ता और पैंट पहना हुआ था, जिसे उन्होंने एक जैकेट के साथ पेयर किया था।

Aditya Seal And Anushka Ranjan

(ये भी पढ़ें- जूही चावला संग पिता सनी देओल का रोमांस देख रोने लगे थे बेटे करण देओल, एक्टर ने बताया किस्सा)

फिलहाल, आदित्य सील और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के साथ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। वैसे, आपको दोनों का प्यारा बॉन्ड कैसा लगता है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो/वीडियो- विरल)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.