आदित्य सील की होने वाली पत्नी अनुष्का रंजन ने संगीत सेरेमनी में पहना 1.75 लाख रुपये का लहंगा

बॉलीवुड एक्टर आदित्य सील की होने वाली दुल्हन अनुष्का रंजन ने अपनी संगीत सेरेमनी में 1.75 लाख रुपए का लहंगा पहना था। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

आदित्य सील की होने वाली पत्नी अनुष्का रंजन ने संगीत सेरेमनी में पहना 1.75 लाख रुपये का लहंगा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से शादियों का सीजन चल रहा है। वरुण धवन-नताशा दलाल से लेकर राजकुमार राव-पत्रलेखा तक, अब तक ​कई सेलेब्स शादी के पवित्र बंधन में बंध चुके हैं। इस लिस्ट में बहुत जल्द अब एक और नाम जुड़ने जा रहा है। वह नाम है, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के अभिनेता आदित्य सील (Aditya Seal) और अभिनेत्री अनुष्का रंजन (Anushka Ranjan) का। दोनों काफी दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। और अब खबर है कि, दोनों 21 नवंबर 2021 को शादी भी करने जा रहे हैं। 

Anushka Ranjan And Aditya Seal

(ये भी पढ़ें- राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें की शेयर, फनी पोज देता दिखा कपल)

शादी से पहले, 19 नवंबर 2021 को आदित्य सील और अनुष्का रंजन की संगीत सरेमनी आयोजित की गई। प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल होने वालों में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी थीं। जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि, आलिया आकांक्षा रंजन की सबसे अच्छी दोस्त हैं और वह उनकी बहन अनुष्का के साथ भी अच्छा रिश्ता साझा करती हैं। अनुष्का के संगीत से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच हमें, दुल्हन द्वारा अपनी संगीत सेरेमनी में पहने गए लहंगे की कीमत के बारे में पता चला है।

अनुष्का ने फेमस फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे द्वारा डिजाइन किया गया पेस्टल ग्रीन कलर का लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वेलरी सेट और खुले बालों से पूरा किया था। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत 1.75 लाख रुपये है।

anita dongre

17 नवंबर 2021 को अनुष्का रंजन और आदित्य सील ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी। उनकी सगाई सेरेमनी से कुछ फोटोज सामने आई थीं। इनमें अनुष्का ब्लैक और पर्पल कलर के सीक्विन साड़ी गाउन में ग़ॉर्जियस लग रही थीं, वहीं आदित्य भी हरे रंग के आउटफिट में जच रहे थे।

Anushka Ranjan And Aditya Seal Engagement

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल जल्द करेंगे गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ संग अपनी शादी की घोषणा!)

हाल ही में, 'जूम डिजिटल' के साथ एक साक्षात्कार में अनुष्का रंजन ने खुलासा किया था कि, वह अपने होने वाले पति आदित्य के बारे में क्या पसंद और क्या नापसंद करती हैं। अभिनेत्री ने कहा था कि, "मैं उनके बारे में जिसे पसंद करती हूं, वह उनकी बहुत प्यारी मुस्कान है। लेकिन मुझे पता है कि, उनकी मुस्कान के पीछे एक शैतान छिपा है। इसलिए यही मेरी पसंदीदा चीज है।" उन्होंने आगे कहा था कि, आदित्य थोड़े आलसी हैं और यही एक बात वह उनके बारे में नापसंद करती हैं। अनुष्का ने कहा था कि, "काम करने के लिए आदित्य को इधर-उधर धकेलने की जरूरत है।" 

Anushka Ranjan And Aditya Seal

‘बॉम्बे टाइम्स’ को एक इंटरव्यू में अपनी और अनुष्का की शादी के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा था, “ऐसा लगता है कि, मैं कुछ दिनों के बाद अपनी प्रेमिका के साथ रहूंगा और एक नए साहसिक कार्य में लग जाऊंगा। हम जल्दी शादी करना चाहते थे, लेकिन फिर हमने महामारी के खत्म होने का इंतजार किया। मैं पहले बांद्रा में रहता था, लेकिन महामारी में मेरे पिता की मृत्यु के बाद मुझे अनुष्का की बिल्डिंग में एक अपार्टमेंट मिला, इसलिए अब मैं और मेरी मां अंधेरी में अनुष्का के माता-पिता के करीब होंगे।”

Anushka Ranjan And Aditya Seal

(ये भी पढ़ें- अनुष्का रंजन-आदित्य सील की मेहंदी सेरेमनी: आलिया भट्ट से वाणी कपूर तक ने मचाया धमाल, देखें झलकियां)

फिलहाल, हमें तो आदित्य और अनुष्का की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। तो क्या आप भी इसके लिए एक्साइटेड हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.