जब अनुष्का और दीपिका ने पहना 2000 से कम कीमत का येलो आउटफिट, दिखीं बेहद खूबसूरत

आइए आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा के एक ऐसे आउटफिट्स की कीमत, जिसे कोई भी आसानी से खरीद सकता है।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

जब अनुष्का और दीपिका ने पहना 2000 से कम कीमत का येलो आउटफिट, दिखीं बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के फैशन और स्टाइलिंग सेंस के लोग दीवाने हैं। कई लड़कियां एक्ट्रेस के आउटफिट्स देखकर उनसे इंस्पायर होती हैं। वहीं, अगर बात दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की करें, तो वो भी फैशन के मामले में किसी से कम नहीं हैं। हाल ही में, बॉलीवुड की इन दोनों टॉप एक्ट्रेसेस ने अपने एक येलो आउटफिट्स को अलग-अलग स्टाइल में फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। इनकी सबसे ख़ास बात ये है कि दोनों ही एक्ट्रेसेस के आउटफिट्स की कीमत बेहद सस्ती है। तो आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

इन आउटफिट्स पर एक नजर डालने से पहले एक बार दोनों एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में थोड़ा जान लेते हैं। अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में अपने लविंग हसबैंड व क्रिकेटर विराट कोहली संग ग्रैंड तरीक से इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है।

(ये भी पढ़ें: जब विराट कोहली ने पहना था वाइफ अनुष्का शर्मा का ब्रेसलेट, जिसकी कीमत है 4 लाख से भी ज्यादा)

Anushka Sharma and Virat Kohli

वहीं, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया। रणवीर और दीपिका ने 14 व 15 नवंबर, 2018 को सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से इटली में शादी रचाई थी। उसके बाद से ही ये कपल एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ नजर आता है।

अब आपको दिखाते हैं अनुष्का और दीपिका का येलो आउटफिट वाला लुक।

अनुष्का शर्मा का येलो आउटफिट लुक

दरअसल, कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा की हसबैंड विराट कोहली और बैट्समैन सचिन बेबी के साथ पोज देते हुए एक फोटो सामने आई थी। इसमें तीनों लोग कैमरे को देखकर स्माइल कर रहे हैं। इस दौरान अनुष्का मस्टर्ड येलो क्रॉप शर्ट और हाई वेस्ट जींस में काफी सुंदर लग रही हैं। उन्होंने इसे गोल्डन हूप्स और हाथों में वाच के साथ एक्सेसराइज किया है। साथ ही उन्होंने अपने बालों की लो पोनीटेल बनाई है।

(ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा का आलीशान घरः फाइव स्टार होटल जैसा है बेडरूम, देखें अंदर की तस्वीरें)

anushka sharma yellow outfit

जब हमने इस शर्ट की कीमत पता की, तो ये क्रॉप शर्ट मात्र 1990 की कीमत पर ऑनलाइन मिल रही है। आप इसे किसी को गिफ्ट देने या खुद के लिए खरीद सकते हैं।

anushka sharma outfit price

दीपिका पादुकोण का येलो आउटफिट लुक

वहीं, बीते दिनों दीपिका पादुकोण एक एड में येलो टॉप पहने नजर आई थीं। इस एड के लिए एक्ट्रेस ने रिब्ड टैंक टॉप को डेनिम पैंट्स के साथ पेयर किया था। इस टैंक टॉप में रिब्ड स्वेटर जैसा टेक्सचर और येलो-व्हाइट पैटर्न दिख रहा था। इसकी डीप वी नेकलाइन और स्लीवलेस डीटेलिंग उनको ग्लैमरस टच दे रही थी। एक्ट्रेस ने इस आउटफिट को एक चेन और छोटे हूप इयरिंग्स के साथ कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने अनुष्का की तरह बालों को पोनीटेल बनाकर बांधा हुआ था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने मस्कारा, न्यूड पैलेट आईशैडो और पिंक लिप शेड लगाया हुआ था।

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)

deepika padukone yellow outfit

deepika padukone yellow outfit

जानकारी के लिए बता दें कि, ये टॉप ‘फॉरएवर 21’ ब्रैंड का है और आप इस टॉप को कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आसानी से खरीद सकते हैं। साइट पर इस टॉप की कीमत 1,299 रुपये बताई जा रही है।

deepika padukone yellow outfit price

अनुष्का शर्मा का वर्क फ्रंट

अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछली बार उनको शाहरुख खान के साथ, आनंद एल राय की 'ज़ीरो' में बड़े पर्दे पर देखा गया था। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट के तहत फिल्म 'Qala' का निर्माण किया जा रहा है। इस फिल्म के जर‍िए इरफान खान के बेटे बाब‍िल खान बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

anushka

दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म

दीपिका पादुकोण अब एक्टर शाहरुख़ खान के साथ फिल्म ‘पठान’ में नजर आयेंगी, जिसमें दोनों स्टार्स के साथ जॉन अब्राहम भी स्क्रीन शेयर करेंगे। दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ भी नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ में दीपिका ऋतिक रोशन के साथ काम करेंगी।

deepika padukone

फिलहाल, दीपिका और अनुष्का दोनों ही अपने लुक से फैंस को इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं गंवाती हैं। तो आपको दोनों एक्ट्रेस में से किसका लुक बेस्ट लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्रामdeepikapadukone)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.