वामिका कोहली पापा विराट को चीयरअप करती आईं नजर, मम्मी अनुष्का की गोदी में दिखीं लाडली

क्रिकेटर विराट कोहली इस समय टेस्ट क्रिकेट मैच सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी हैं। वहां से एक क्यूट फोटो सामने आई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

वामिका कोहली पापा विराट को चीयरअप करती आईं नजर, मम्मी अनुष्का की गोदी में दिखीं लाडली

​भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की बेटी वामिका अपने जन्म के बाद से ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अनुष्का और विराट ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है। लेकिन लोग वामिका का फेस देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विराट कोहली इस समय दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं और वहां उनके साथ सबसे क्यूट चीयरलीडर्स भी हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी बेबी वामिका की।

Anushka Sharma And Virat Kohli With Vamika

अनुष्का और वामिका की एक साथ बैठे और विराट को क्रिकेट खेलते हुए देखने की एक तस्वीर वायरल हो रही है। मां-बेटी की इस जोड़ी पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। दरअसल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। मैच में जहां भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, इसकी एक सुपर क्यूट तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

Anushka Sharma And Virat Kohli With Vamika

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में वामिका के चेहरे को हार्ट इमोजी के साथ छिपाया गया है। ऐसा लगता है कि, पैपराज़ी ने विराट और अनुष्का के वामिका के चेहरे का खुलासा नहीं करने के फैसले का सम्मान किया है। इसलिए उन्होंने इसे छुपा दिया है। तस्वीर में वामिका सफेद रंग की क्यूट ड्रेस पहने अनुष्का की गोद में बैठी हैं। ये तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

vamika

बीते दिनों, विराट को​हली का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था, जिसमें वो पैपराजी से बेटी वामिका की फोटो को क्लिक न करने का अनुरोध कर रहे थे, जो अनुष्का के साथ थीं। 

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोने लगे थे विराट कोहली, ये है वो किस्सा)

इसके बाद अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की प्राइवेसी का सम्मान करने के लिए फोटोग्राफर्स को धन्यवाद दिया था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा था, “हम भारतीय पैपराज़ी और कई मीडिया बिरादरी के आभारी हैं, जिन्होंने वामिका की तस्वीरें व वीडियोज को पब्लिश नहीं किया है। एक माता-पिता के रूप में, वामिका की तस्वीरें व वीडियोज लेने वाले लोगों (मीडिया और पैपराजी) से हम निवेदन करते हैं कि, हमें आगे बढ़ने (बेटी की गोपनीयता) में सपोर्ट करें। हम अपनी बेटी के लिए प्राइवेसी चाहते हैं और हम उसे सोशल मीडिया और मीडिया से दूर अपनी जिंदगी स्वतंत्र रूप से जीने के लिए एक चांस दे रहे हैं। जब वह बड़ी होगी, हम उसके मूवमेंट पर पाबंदी नहीं लगाएंगे। इसलिए प्लीज हमारा साथ दें, क्योंकि हमें आपके समर्थन की जरूरत है। तस्वीरों को पोस्ट न करने के लिए फैन क्लबों और इंटरनेट के लोगों के लिए विशेष धन्यवाद। हम आपके आभारी हैं।”

Anushka Sharma's Note About Vamika

फिलहाल, वामिका 11 जनवरी 2022 को एक साल की हो जाएंगी। ऐसे में, हमें भी उनकी पूरी तस्वीर का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको सामने आई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.