अनुष्का शर्मा-विराट कोहली बेटी वामिका के साथ लंदन में मना रहे वेकेशन, तस्वीरें और वीडियो आए सामने

इन दिनों स्टार कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका कोहली के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं, जिसकी झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली बेटी वामिका के साथ लंदन में मना रहे वेकेशन, तस्वीरें और वीडियो आए सामने

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) से 11 दिसंबर 2017 को एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। कपल ने 11 जनवरी 2021 को अपनी बेटी वामिका शर्मा कोहली के आगमन के साथ पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त किया था।

Virat Kohli and Anushka Sharma with daughter

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे प्यारे कपल होने के साथ-साथ लविंग पैरेंट्स भी हैं। दोनों अपनी प्यारी बच्ची को बहुत लाड़-प्यार करते हैं, लेकिन उसे लाइमलाइट से दूर रखते हैं। कपल कई बार मीडिया से अनुरोध कर चुका है कि, उनकी बच्ची के चेहरा का खुलासा न किया जाए। खैर, इन दिनों अनुष्का और विराट अपनी बेटी के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma

हाल ही में, सोशल मीडिया पर हमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियो मिले, जिसमें वे यूके की सड़कों पर टहलते हुए नजर आ रहे हैं। अपने फैमिली आउटिंग के लिए विराट ने जहां ब्लैक टी-शर्ट और ग्रे डेनिम पहना था, वहीं अनुष्का अपने टूरिस्ट अवतार में स्टनिंग लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पूरी बाजू की प्रिंटेड शर्ट पहनी थी, जिसे उन्होंने ब्लू डेनिम पैंट और बकेट हैट के साथ पेयर किया था। उनके एक फैन पेज द्वारा साझा किए गए वीडियो में अनुष्का और विराट को अपनी बेटी वामिका के साथ लंदन की सड़कों पर टहलते हुए देखा जा सकता है, जो अपने स्ट्रॉलर में बैठी हुई थीं।

इससे पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा फैमिली वेकेशन के लिए मालदीव गए थे। 19 जून 2022 को अनुष्का ने अपनी बेटी वामिका के साथ समुद्र तट की वेकेशन से अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में एक्ट्रेस को बेटी को पीछे बैठाकर साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। उनके इस वीडियो पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था। एक्ट्रेस ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, “मेरे प्यारे दो लोगों के साथ सबसे अच्छी यादें। मुझे वापस भेज दीजिए।”

फिलहाल, ये प्यारी फैमिली लंदन में वेकेशन मना रही है। वैसे, आपको अनुष्का और विराट के फैमिली वेकेशन से सामने आईं झलकियां कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.