अनुष्का शर्मा पति विराट के लिए बनीं चीयरलीडर, फैंस बोले- 'अपने राजा के लिए मैदान में रानी'

हाल ही में, क्रिकेटर विराट कोहली ने 'आईपीएल 2022' का पहला अर्धशतक बनाया है। इस खुशी के मौके को उनकी पत्नी व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी एंजॉय किया। आइए आपको दिखाते हैं इसकी झलकियां।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अनुष्का शर्मा पति विराट के लिए बनीं चीयरलीडर, फैंस बोले- 'अपने राजा के लिए मैदान में रानी'

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी को बेहद पसंद किया जाता है। इनकी एक झलक के लिए फैंस काफी बेताब रहते हैं। ये दोनों भी एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं। हाल ही में, इसका एक और सबूत देखने को मिला। जब विराट कोहली ने 'आईपीएल 2022' का पहला अर्धशतक बनाया, तो इस खुशी में उनकी लविंग वाइफ अनुष्का शर्मा ने उन्हें एक बार फिर स्टैंड में खड़े होकर सपोर्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

anushka

पहले ये जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का अपनी लाइफ को बेहद प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि, इन्होंने कभी अपने रिश्ते पर बात नहीं की थी। साल 2017 में इस कपल ने इटली में ग्रैंड वेडिंग रचाई थी, जिसकी चर्चा आज तक होती है। ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। जिसके बाद साल 2021 में इस कपल को एक बेटी का आर्शीवाद प्राप्त हुआ था। कपल ने बेटी का नाम वामिका रखा है। 

anushka

(ये भी पढ़ें- कियारा आडवाणी ने 6 लाख रुपए का ट्रांसपैरेंट गाउन पहन 'GQ अवार्ड्स 2022' में की शिरकत)

30 अप्रैल 2022 को बी-टाउन की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के लिए चीयरलीडर बनीं, क्योंकि विराट ने 'इंडियन प्रीमियर लीग 2022' का अपना पहला अर्धशतक बनाया। 'बैंड बाजा बारात' एक्ट्रेस ने विराट के लिए जमकर चीयर किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। सामने आई फोटो में अनुष्का हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। हरे रंग के टॉप और सफेद शर्ट पहने वो काफी स्टाइलिश नजर आईं। अपने लुक को उन्होंने काले चश्मों के साथ पूरा किया था। यहां देखें वो तस्वीरें।

anushka

anuhska

फैंस अनुष्का द्वारा आई प्रतिक्रिया को पसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि, जिस तरह वो अपने पति को सपोर्ट करती हैं वो काबिले तारीफ है। एक यूजर ने ट्विटर पर एक्ट्रेस और क्रिकेटर का एक कोलाज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "कोहली फिफ्टी के बाद अनुष्का शर्मा एक सही फैन की तरह हैं।" दूसरे ने लिखा, "अपने राजा के लिए स्टेडियम में रानी।" यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

anushka

anushlla

anushka

anushka

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी बच्चे पैदा करने पर बोलीं, 'मैं कमाई में व्यस्त थी, काश मैंने एग्स फ्रीज कर लिए होते')

अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में दिखाई देंगी। ये फिल्म एक बायोपिक है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की लाइफ पर बेस्ड है। इस फिल्म से एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर लगभग 3 साल बाद वापसी करेंगी। फैंस भी उनकी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

anushka

फिलहाल, हमें तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी काफी पसंद है। वैसे, आपको इनकी लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.