अनुष्का शर्मा ने पहना 67,000 रुपये का कट-आउट गाउन, करण जौहर के बर्थडे में फ्लॉन्ट किया टैन लुक

25 मई 2022 को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक बेहद महंगी ड्रेस पहनी थी। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने पहना 67,000 रुपये का कट-आउट गाउन, करण जौहर के बर्थडे में फ्लॉन्ट किया टैन लुक

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 'जब हैरी मेट सेजल', 'जीरो', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'ऐ दिल है मुश्किल' समेत कई अन्य फिल्मों में अपने जबरदस्त अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीता है। अभिनेत्री अपने मुखर व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं और वह अपनी राय व्यक्त करने से कभी नहीं हिचकिचाती हैं। इसके अलावा, अनुष्का हमेशा अपने अनूठे सार्टोरियल फैशन चॉइसेस से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने का एक भी मौका ​हाथ से नहीं जाने देती हैं। 

anushka

अनुष्का शर्मा एक बेहतरीन फैशनिस्टा हैं और करण जौहर के 50वें जन्मदिन की पार्टी में उनका लुक इस बात का पक्का सबूत है। 25 मई 2022 को करण जौहर ने अपने 50वें बर्थडे के मौके पर एक भव्य पार्टी की मेजबानी की थी और इसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारों ने भाग लिया था। करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर कियारा आडवाणी तक, कई अन्य अभिनेत्रियों ने अपने भव्य अवतार में पार्टी का तापमान बढ़ाया था। इसी क्रम में अनुष्का शर्मा ने अपने ऑल-ब्लैक लुक से सभी के होश उड़ा दिए थे, क्योंकि उन्होंने एक रानी की तरह पार्टी में अपना जलवा बिखेरा था।

(ये भी पढ़ें- करण जौहर अपने बर्थडे पार्टी में 3 लाख की ग्रीन जैकेट पहनने पर हुए ट्रोल, यूजर ने कहा- 'ग्रीन छिपकली')

25 मई 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से काले रंग के गाउन में खुद की तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। उनके काले आउटफिट में सामने की तरफ एक सर्कल कट-आउट और घुटने की लंबाई का स्लिट था। इसमें कमर लाइन के चारों ओर एक पतली सुनहरी चेन भी है, जिसने उनके पूरे लुक में एक ओम्फ फैक्टर जोड़ा। उन्होंने अपने लुक को कुछ ब्लिंगी ब्रॉन्ज़ ब्रेसलेट और एक चेन के साथ स्टाइल किया था। तस्वीरों को साझा करते हुए अनुष्का ने कैप्शन लिखा, "मेरे सोने से दो घंटे पहले, लेकिन ठीक लग रहा था।"

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा ने अपने ग्लैमरस अवतार से हमारा दिल जीत लिया। हालांकि, यह उनके पहनावे की कीमत थी, जिसने हमारे होश उड़ा दिए। अनुष्का की ड्रेस डिजाइनर लेबल 'एलिसबेटा फ्रैंची' के स्प्रिंग समर कलेक्शन 2022 की है। डिजाइनर की आधिकारिक वेबसाइट पर ड्रेस की कीमत 67,000 रुपए है।

anushka

(ये भी पढ़ें- करण जौहर का 50वां बर्थडे: ऐश्वर्या राय-अभिषेक से शाहिद कपूर-मीरा तक, इन कपल्स ने चुराई लाइमलाइट)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' से कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 फरवरी 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने अभ्यास सत्र की कुछ झलकियां साझा की थीं। जहां एक तस्वीर उनके हाथ का क्लोजअप थी, क्योंकि उन्होंने क्रिकेट की गेंद को पकड़ना सीखा था, दूसरी तस्वीर में हम अनुष्का को काले रंग की टी-शर्ट और धूप के चश्मे में देख सकते थे।

anushka sharma

anushka sharma

जैसे ही अनुष्का ने तस्वीरें साझा कीं, उनके प्रशंसकों ने उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बाढ़ ला दी थी। जहां कुछ प्रशंसक अनुष्का को क्रिकेट खेलते हुए देखकर इतने खुश हुए कि, उन्होंने उन्हें 'एक क्रिकेटर की आदर्श पत्नी' कहना शुरू कर दिया था, वहीं अन्य ने उनके एक्शन में वापस आने के लिए उनकी सराहना की थी।

anushka and virat

anushka and virat

anushka and virat

anushka and virat

anushka and virat

anushka and virat

(ये भी पढ़ें- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, सामने आई बर्थडे पार्टी की इनसाइड तस्वीरें)

फिलहाल, हमें अनुष्का शर्मा का ये सिज़लिंग अवतार काफी पसंद आया। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.