डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, दिखीं स्लिम और फिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी वामिका के जन्म के दो महीने बाद अपने काम पर वापस आ गई हैं। इस दौरान उनका स्लिम और फिट लुक देखने को मिला। आइए आपको दिखाते हैं...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

डिलीवरी के दो महीने बाद काम पर लौटीं अनुष्का शर्मा, दिखीं स्लिम और फिट

मां बनने का एहसास सभी एहसासों से बहुत खास होता है, इसमें कोई दो-राय नहीं है, लेकिन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बॉडी पर काफी असर पड़ता है, जिसे वापस पाना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के लिए अपनी बॉडी को वापस पाना बहुत जरूरी होता है, जिसके लिए वे कड़ी मेहनत करती हैं। बी-टाउन की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जो मां बनने के बाद भी एकदम फिट हैं। इस लिस्ट में अब सफल एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हो गई हैं, जिसकी झलक हमें हाल ही में देखने को मिली है। आइए आपको दिखाते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, विराट कोहली ने साल 2017 में अपनी ड्रीम गर्ल अनुष्का शर्मा संग ग्रैंड तरीक से इटली में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद यानी 11 जनवरी 2021 को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने पहली बार माता-पिता बनने का एहसास किया। इस दिन उन्होंने अपनी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का और विराट की बेटी वामिका के जन्म को अब दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। ऐसे में अब अनुष्का शर्मा ने अपने काम को भी संभालना शुरू कर दिया है। (ये भी पढ़ें- करीना कपूर और उनके बेबी से मिलने पहुंची चाची नीतू, बुआ रीमा और बहन रिद्धिमा, देखें फोटो)

दरअसल, अनुष्का शर्मा अपने बैक-टू-बैक हाई-प्रोफाइल एंडोर्समेंट की शूटिंग के लिए काम पर वापस लौट चुकी हैं, जिसकी एक झलक पैपराजी फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि व्हाइट टॉप के साथ डेनिम जींस और व्हाइट शूज में अनुष्का बहुत फिट लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क लगा रखा है।

इससे पहले, 21 मार्च 2021 को अनुष्का शर्मा को अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली और लाडली बेटी वामिका के साथ पुणे एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वीडियो में अनुष्का ने अपनी बेटी को गोद में ली हुई हैं और बेटी का चेहरा तौलिए से पूरी तरह ढका हुआ है। वहीं, विराट कोहली सामान उठाते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान भी अनुष्का शर्मा काफी फिट नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें- शाहरुख़ खान बच्चों की देखभाल करने में गौरी खान की करते हैं मदद, वाइफ ने इंटरव्यू में कही ये बात)

मनाया था बेटी वामिका का दो महीने का बर्थडे

11 मार्च 2021 को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लाडली बेटी वामिका के जन्म को दो महीने पूरे होने पर कपल ने इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट किया था, जिसकी झलक अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की थी। एक्ट्रेस ने अपनी स्टोरी में एक रेनबो केक की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो पर अनुष्का ने लिखा था, ‘हमको हैप्पी 2 मंथ।’ (ये भी पढ़ें- अली गोनी संग शादी पर जैस्मिन भसीन ने दिया मजेदार रिएक्शन, पैपराजी के सामने कही ये बात)

फिलहाल, ये तो साफ है कि अनुष्का शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरुक रहती हैं। तो आपको अनुष्का की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.