अनुष्का शर्मा ने करीब 50,000 की मिनी जैकेट पहने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज, मुस्कान जीत लेगी दिल

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह करीब पचास हजार रुपए का मिनी जैकेट पहने दिखाई दे रही हैं। आइए देखते हैं वो फोटोज।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने करीब 50,000 की मिनी जैकेट पहने शेयर कीं लेटेस्ट फोटोज, मुस्कान जीत लेगी दिल

अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद से एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने पति व भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड के साउथम्पटन में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह विराट के साथ उनके मैचों को देखने के लिए जाती रही हैं और अक्सर उन्हें स्टैंड से चीयर करते देखा जाता है। जब भी विराट और अनुष्का को समय मिलता है, दोनों अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करते नजर आते हैं। लेकिन हाल ही में, अनुष्का अपने पति के बिना बाहर गईं। हालांकि, इस दौरान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के रूप में एक नया ट्रैवल पार्टनर मिला, जो इन दिनों इंग्लैंड में ही मौजूद हैं। एक्ट्रेस ने इसकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में एक्ट्रेस करीब 50,000 का जैकैट पहने दिखाई दे रही हैं। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Anushka Sharma, Virat Kohli

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड के साउथम्पटन में हैं। यहां पर टीम इंडिया के 6 टेस्ट मैच होने हैं, जिसमें 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' का फाइनल भी शामिल है। इस मौके पर साउथम्पटन में बाकी देशों की टीम के क्रिकेटर्स और उनके साथ उनकी वाइफ या फिर गर्लफ्रेंड भी मौजूद हैं। इनमें क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) की रूमर्ड गर्लफ्रेंड और अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) भी शामिल हैं। हाल ही में, अथिया और अनुष्का शर्मा घूमने के लिए बाहर निकली, जिसकी कुछ फोटोज सामने आई हैं।

Anushka Sharma, Virat Kohli, Athiya Shetty, KL Rahul

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

दरअसल, 25 जुलाई 2021 को अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अथिया के द्वारा क्लिक की गई अपने डे आउट की शानदार तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने एक या दो नहीं बल्कि अपनी पांच प्यारी तस्वीरों के साथ फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन तस्वीरों में न्यू मम्मी कैजुअल लुक में नजर आईं। अनुष्का ने व्हाइट लूज क्रॉप टॉप के साथ वाइड लेग्ड रिप्ड जींस को स्टाइल किया और डिजाइनर व्हाइट मिनी जैकेट और ब्लैक स्लिंग बैग के साथ लुक को पूरा किया था। एक्ट्रेस ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "10 हजार कदम और रास्ते में कुछ अच्छी तस्वीरें। फोटो क्रेडिट-@athiyashetty।"

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

Anushka Sharma

उनका पूरा लुक बिल्कुल परफेक्ट था, लेकिन हमारा ध्यान उनकी मिनी व्हाइट जैकेट पर गया, जो काफी क्लासी है। ये जैकेट डिजाइनर अलेक्जेंडर वैंग ब्रांड की है। इसकी कीमत आपको 'वाह' कहने पर मजबूर कर देगी। वेबसाइट के मुताबिक, अलेक्जेंडर वैंग जैकेट की वास्तविक कीमत 47,755 रुपये है। डिस्काउंट के बाद ये आपको 21,490 रुपये में मिलेगी।

anushka sharma outfit price

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा के कीमती हैंडबैग: 2 से 3 लाख के ब्रांडेड बैग लेकर चलती हैं एक्ट्रेस, देखें पूरी लिस्ट)

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी लैविश लाइफस्टाइल और फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी ड्रेसेस और पर्सेस को लेकर लाइमलाइट में आती रहती हैं। उनके आउटफिट की कीमत हमेशा चर्चा का विषय बन जाती है। कुछ दिनों पहले अनुष्का शर्मा की हसबैंड विराट कोहली और बैट्समैन सचिन बेबी के साथ पोज देते हुए एक फोटो सामने आई थी। इसमें अनुष्का मस्टर्ड येलो क्रॉप शर्ट और हाई वेस्ट जींस में दिखाई दे रही थीं। इस क्रॉप शर्ट की कीमत मात्र 1990 रूपए है। 

anushka sharma yellow outfit

anushka sharma outfit price

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अनुष्का शर्मा अपने कपड़ों पर हजारों रुपये खर्च करती हैं। तो आपको एक्ट्रेस का ये जैकेट कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.