अनुष्का शर्मा के पिता ने खींची खूबसूरत फोटो, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा स्पेशल प्रेग्नेंसी ग्लो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने हाल ही में एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। इस फोटो को अनुष्का के पापा ने क्लिक की है। तो आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा के पिता ने खींची खूबसूरत फोटो, एक्ट्रेस के चेहरे पर दिखा स्पेशल प्रेग्नेंसी ग्लो

बॉलीवुड एक्ट्रेस व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जनवरी 2021 में पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने इस बात की जानकारी अगस्त 2020 में इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस को दी थी। इस खुशखबरी के सामने आने के बाद से ही अनुष्का शर्मा लगातार अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक खूबसूरत फोटो शेयर की है। खास बात यह है कि इस फोटो को अनुष्का के पापा ने क्लिक की है। 

पहले तो ये जान लीजिए कि, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ की प्रैक्टिस में व्यस्त हैं। वहीं, प्रेग्नेंसी के अंतिम चरण में चल रहीं एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स के साथ मुंबई में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच वह अपने करीबियों के साथ बिताए खास टाइम को शेयर करने का कोई मौका मिस नहीं कर रही हैं। (ये भी पढ़ें: यहां देखें शिल्पा शेट्टी की बेटी समीशा की पहली तस्वीर, बिटिया रानी का चेहरा छिपाते हुए दिखी एक्ट्रेस)

हाल ही में 20 नवंबर 2020 को एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लैवेंडर सलवार सूट में माथे पर बिंदी लगाए बालकनी में बैठी नज़र आ रही हैं। फोटो में अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी ग्लो से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस फोटो को अनुष्का के पापा अजय कुमार शर्मा ने क्लिक की है। इस बात की जानकारी खुद अनुष्का ने कैप्शन के जरिए दी है। 

इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन मे लिखा है, 'जब आपके पापा ने परफेक्ट आपके चाय के समय पर कैंडिड फोटो कैप्चर की हो और आपसे उन्हें फ्रेम में करने के लिए कहा हो, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया हो। क्योंकि आप बेटी हो।' इसके साथ ही अनुष्का ने दिल और फन की इमोजी भी बनाई है। इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और कमेंट करके इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'सुपर मॉम' हैं एक्ट्रेस काजोल, दो बार मिसकैरेज के बाद बनी मां, बेटी के लिए रह रहीं अजय देवगन से अलग)

भाई दूज पर एक्ट्रेस ने शेयर की थी ये खास फोटो

देशभर में 16 नवंबर 2020 को देशभर में भाई दूज का त्योहार सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर बड़े भाई कर्णेश के साथ बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस प्यारी सी फोटो में वह अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में कर्णेश अपनी बहन अनुष्का को पकड़े हुए हैं, तो वहीं अनुष्का हंसते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सिर्फ दिल की इमोजी बनाई थी। इस फोटो के जरिए उन्होंने अपने भाई कर्णेश को याद किया था।

दिवाली पर सज-धजकर खाने के लिए तैयार हुई थीं एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा ने इस बार दिवाली काफी सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना था और न्यूड मेकअप किया था। इसकी कुछ तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। जहां पहली तस्वीर में अनुष्का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह बैठी हुई नजर आ रही हैं। अन फोटोज को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा मजेदार कैप्शन लिखा था। उन्होंने लिखा था, “तैयार हुई सिर्फ इसलिए कि घर पर बैठ सकूं और खा सकूं, और यह मजेदार अनुभव रहा। उम्मीद करती हूं आप सभी की दिवाली शानदार रही।” 

साल 2017 में कपल ने रचाई थी शादी

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 में शादी कर ली थी। इन दोनों ने किसी को भी अपनी शादी की खबर नहीं लगने दी थी। जब इससे जुड़ी उनकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आई थी, तो इसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। शादी की तस्वीरों में अनुष्का और विराट की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही थी। इस जोड़ी की ये खूबसूरती आज भी वैसे ही बरकरार है। वहीं अब ये कपल बहुत जल्द पैरेंट्स बनने वाला है। (ये भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने पब्लिकली करिश्मा कपूर को पुकारा था ‘बहू’, वीडियो में शर्माती नजर आईं एक्ट्रेस)

फिलहाल, अपने आने वाले बेबी के स्वागत लिए ये क्यूट कपल पूरी तरह से तैयार है। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर की गई ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.