अनुष्का शर्मा अपने पसंदीदा मैटरनिटी कपड़ों को बेचेंगी ऑनलाइन, 2.5 लाख लीटर बचाएंगी पानी

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एक नई पहल शुरू करते हुए अपने पसंदीदा मैटरनिटी कपड़ों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का शर्मा अपने पसंदीदा मैटरनिटी कपड़ों को बेचेंगी ऑनलाइन, 2.5 लाख लीटर बचाएंगी पानी

हॉलीवुड हो या फिर बॉलीवुड, इससे जुड़े सभी सितारे लाखों-करोड़ों फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन होते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन सितारों ने जहां खुद को पहुंचाया है, लोग उससे प्रेरणा लेते हैं और उन्हें अपना रोल मॉडल मानते हैं। हालांकि, कई सितारे ऐसे हैं, जो न केवल अपने करियर की वजह से लोगों के फेवरेट हैं, बल्कि उनका सोशल वर्क भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी शामिल हैं, जो अपनी एक्टिंग के अलावा पर्यावरण संरक्षण और नादान जानवरों के लिए हमेशा आगे खड़ी रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने पानी बचाव के लिए अपने कपड़े तक बेचने का फैसला किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Anushka Sharma

पहले ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से की थी। इससे पहले, एक्ट्रेस ने बतौर मॉडल काम किया था। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में अनुष्का को असली पहचान फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से मिली थी, जिसमें वो एक्टर रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। अनुष्का बेहद कम समय में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने लंबे समय तक इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। शादी के करीब 4 साल बाद दोनों 11 जनवरी 2021 को पहली बार माता-पिता बने और कपल ने अपनी बेटे का नाम वामिका रखा है।

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को पहली मुलाकात में क्यों दिखाया था घमंड, एक्ट्रेस ने बताई थी वजह)

Anushka Sharma With Hubby Virat Kohli And Vamika

अब आइए आपको एक्ट्रेस के नए कैंपेन के बारे में बताते हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा अपने मैटरनिटी कपड़ों को ऑनलाइन बेचकर एक पहल शुरू कर रही हैं, जिसे ‘SNEHA’ नाम के हेल्थ फाउंडेशन के द्वारा सपोर्ट मिलेगा। अनुष्का शर्मा का मानना है कि, उनकी इस पहल से वो 2.5 लाख लीटर से ज्यादा पानी बचा सकती हैं। ये उनका पर्यावरण के लिए एक सराहनीय कदम होगा। अनुष्का शर्मा के मुताबिक, उन्हें ये विचार उनके गर्भावस्था के दौरान आया था।

Anushka Sharma

‘ई-टाइम्स’ संग बातचीत में अनुष्का शर्मा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘ये एक बहुत ही सरल तरीका है, जिससे हम दयालुता के साथ जीवन जी सकते हैं। सर्कुलर फैशन सिस्टम में कपड़ों को वापस फिर शेयर करने से पर्यावरण पर हमारा बहुत बड़ा सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपनी गर्भावस्था के दौरान सोचा था कि, हमारे जीवन का यह चरण सर्कुलर इकोनॉमी में भाग लेने के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि, हम इस पारिस्थितिकी तंत्र (इकोसिस्टम) को एक साथ शुरू कर सकते हैं।’

Anushka Sharma

इसको लेकर एक्ट्रेस ने 29 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने पहल किए जाने के बारे में डीटेल में बताया है। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में अपनी बात को समझाते हुए लिखा है, 'मैं अपनी नई पहल शुरू करने के लिए बहुत रोमांचित हूं, जिसके चैरिटी के लिए मैं @snehamumbai_official के सपोर्ट से अपने पसंदीदा मैटरनिटी कपड़ों को ऑनलाइन सेल करूंगी। इसका फन फैक्ट ये है कि, भारत के शहरी क्षेत्रों में अगर एक प्रतिशत प्रेग्नेंट महिला फिर से बनाए गए मैटरनिटी के कपड़े खरीदती हैं, तो जितना एक व्यक्ति 200 सालों तक पानी पिएगा, उतना पानी हम बचा सकते हैं।' 

इसके आगे अनुष्का शर्मा उदाहरण समझाते हुए कहती हैं, ‘उदाहरण के लिए अगर शहरी भारत में सिर्फ 1 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं ने नव निर्मित मातृत्व कपड़ों का एक टुकड़ा खरीदा है, तो हर साल हम रूढ़िवादी रूप से बचत कर सकते हैं। इससे एक व्यक्ति 200 से अधिक सालों में जितना पानी पीता है, उसकी बचत होगी। यह एक ऐसा तरीका है, जिससे प्रत्येक व्यक्ति का एक छोटा सा कार्य वास्तविक अंतर ला सकता है।’

(ये भी पढ़ें- जब वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए विराट कोहली ने गाया था गाना, पति का प्यार देख भावुक हो गई थीं एक्ट्रेस)

Anushka Sharma

इंग्लैंड में पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ हैं अनुष्का शर्मा

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों मैच खेलने के लिए इंग्लैंड गए हुए हैं, जहां उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका भी साथ में हैं। यहां से एक्ट्रेस लगातार अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। 28 जून 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल से एक प्यारी फोटो शेयर की थी, जिसमें वो अपने पति विराट कोहली के साथ ब्रेकफास्ट करती हुई नजर आई थीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘जब आप झटपट नाश्ता करते हैं और शक्तिशाली विजयी महसूस करते हैं।’

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आलीशान घर है बेहद खूबसूरत, देखें अंदर की तस्वीरें)

Anushka Sharma

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अनुष्का शर्मा सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ में ही अच्छी नहीं हैं, बल्कि वो एक महान इंसान भी हैं, जो पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सराहनीय काम करती रहती हैं। तो आपको अनुष्का की ये पहल कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अनुष्का शर्मा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.