विराट कोहली ने मैच के बीच पत्नी अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली की क्रिकेट के मैदान से क्यूट तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विराट कोहली ने मैच के बीच पत्नी अनुष्का शर्मा पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और इंडियन क्रिकेट विराट कोहली (Virat Kohli) इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक है। ये दोनों आज भी कपल गोल देने में पीछे नहीं रहते। फैंस भी 'विरुष्का' पर जमकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, विराट कोहली और अनुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें विराट के शानदार कैच के बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन दिख रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

neelu

पहले ये जान लीजिए कि, विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2017 में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। ये शादी काफी ग्रैंड थी, जो इटली में हुई थी। शादी के करीब 3 साल बाद 11 जनवरी 2021 को इस कपल ने अपने जीवन में एक बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम वामिका कोहली है। 

virat

(ये भी पढ़ें-आलिया-रणबीर की रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें आईं सामने, शाहरुख-गौरी और अमिर खान संग दिखा कपल)

अब बात करते हैं विराट और अनुष्का की वायरल तस्वीरों की। दरअसल, 16 अप्रैल 2022 को विराट कोहली ने एक बार फिर अपनी वाइफ के प्रति अपने प्यार से फैंस का दिल जीत लिया है। दरअसल, 'दिल्ली कैपिटल्स' और 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' के बीच मैच के दौरान ऋषभ पंत को आउट करने के बाद विराट ने अनुष्का शर्मा को देखकर हाथ हिलाया और किस भी किया। अपने लविंग हसबैंड का प्यार देखकर अनुष्का भी खुश हो गईं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई। यहां देखिए वो क्यूट तस्वीरें।

virat

virat

virat

virat

(ये भी पढ़ें-जब कैंसर की खबर सुनकर हिल गए थे संजय दत्त, कहा- 'पत्नी-बच्चों को याद कर घंटों रोया था')

स्टैंड से अनुष्का की तस्वीरें कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस भी 'विरुष्का' के इस क्यूट मोमेंट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट में इनके बॉन्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने अनुष्का और विराट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "भैया भाभी की मस्ती।" दूसरे ने लिखा, ''मैच का बेस्ट मोमेंट।'' अन्य यूजर ने लिखा, ''बेस्ट फोटो।'' यहां देखिए कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

virat

virat

virat

virat

अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' में नजर आने वाली हैं। ये एक बायोपिक फिल्म है, जो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म से एक्ट्रेस लगभग 3 साल बाद फिल्मों में वापसी करेंगी।

anushka

(ये भी पढ़ें-मिलिंद गाबा की मेहंदी की तस्वीरें, पिंक लहंगे में सुंदर दिखीं होनी वाली दुल्हन प्रिया बेनीवाल)

फिलहाल, हमें तो विराट और अनुष्का का बॉन्ड बेहद पसंद है। वैसे, आपको इनकी लेटेस्ट तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(Photo Credit-_virushka.forever)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.