अनुष्का जब बेटी वामिका के साथ थीं प्रेग्नेंट, उन्हें 'वड़ा पाव' की हुई थी क्रेविंग, अब किया खुलासा

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने खुलासा किया कि जब वह अपनी बेटी वामिका के साथ प्रेग्नेंट थीं, तब उन्हें 'वड़ा पाव' खाने की क्रेविंग हुई थी। आइए आपको बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का जब बेटी वामिका के साथ थीं प्रेग्नेंट, उन्हें 'वड़ा पाव' की हुई थी क्रेविंग, अब किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) वैसे तो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं, लेकिन हाल ही में पहली बार एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान क्रेविंग हुई थी। जब से अनुष्का ने मदरहुड को अपनाया है, वह एक व्यक्ति के रूप में बदल गई हैं। वह काफी शांत हो गई हैं और अपने निजी जीवन में मीडिया की चकाचौंध को पसंद नहीं करती हैं।

virat

अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स का किया खुलासा 

एक इवेंट के दौरान अनुष्का से पूछा गया कि क्या उन्हें प्रेग्नेंसी के दौरान कोई क्रेविंग हुई थी। अभिनेत्री, जो 2020 में गर्भवती थीं, उन्होंने खुलासा किया कि शुरू में उन्होंने सोचा कि प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स एक झूठ है, क्योंकि वह ऐसा कुछ भी नहीं चाहती थीं। हालांकि, उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान ये सामने आई, जब उन्हें वड़ा पाव खाने की क्रेविंग हुई। अनुष्का ने कहा, "आप जानते हैं कि मैंने सोचा था कि यह एक बड़ा झूठ है। मैंने सोचा था कि मैं प्रेग्नेंसी क्रेविंग्स के बारे में क्यों सोचूंगी, क्योंकि मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं था, लेकिन एक समय ऐसा आया जब मुझे वड़ा पाव खाने का मन हुआ। जैसे मैं ढेर सारा वड़ा पाव खाना चाहती थी। जितना मैं खा सकती थी। इसलिए मेरे पास बहुत सारे वड़ा पाव थे। सौभाग्य से बॉम्बे में रहने पर ये बहुत मुश्किल नहीं है।" वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

anushka

अनुष्का शर्मा ने 2021 में किया था अपनी बच्ची का स्वागत 

जो नहीं जानते उन्हें बता दें कि विराट और अनुष्का की बेटी वामिका विंटर बेबी हैं। 11 जनवरी 2021 को विराट और अनुष्का ने अपनी नन्ही राजकुमारी वामिका का स्वागत किया था। जिसके बाद 1 फरवरी 2021 को अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पहली फैमिली तस्वीर शेयर की थी। साथ ही अनुष्का ने मां बनने पर भगवान का आभार जताया था। जब अनुष्का शर्मा ऑफ-शोल्डर टॉप पहनने पर हुईं ट्रोल, नेटिजन ने कहा- 'वामिका का पहन लिया क्या' पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

anushka

अनुष्का शर्मा ने बेटी के दूसरे बर्थडे पर होस्ट की थी बन्नी-थीम पार्टी 

वामिका के दूसरे जन्मदिन के लिए अनुष्का ने एक प्यारी बन्नी-थीम वाली बर्थडे पार्टी की मेजबानी की थी। 12 जनवरी 2023 को अनुष्का ने अपनी दोस्त की इंस्टा स्टोरी को रीपोस्ट किया था। तस्वीर में हम एक प्यारा कस्टमाइज्ड नेम फोटो फ्रेम देख सकते थे और उस पर बन्नी बने थे और उसके ऊपर लिखा था, "लव वामिका"। अनुष्का की दोस्त ने उन्हें रिटर्न गिफ्ट के लिए धन्यवाद भी दिया था। उन्होंने लिखा था, "धन्यवाद वामिका की मां! यह बिल्कुल प्यारा है!"

anushka

फिलहाल, प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का के वड़ा पाव की क्रेविंग्स के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.