अनुष्का शर्मा ने पति विराट के बर्थडे पर रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के 33वें बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक रोमांटिक पोस्ट के जरिए अपने पति पर प्यार बरसाया है। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट के बर्थडे पर रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज यानी 5 नवंबर 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर जहां उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दे रहे हैं, तो वहीं उनकी लेडीलव व एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने एक रोमांटिक पोस्ट शेयर कर विराट पर अपना प्यार जाहिर किया है।

Virat Kohli With Wife Anushka

पहले ये जान लीजिए कि, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2017 में इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी के बाद से ही ये कपल अपनी प्यारी केमिस्ट्री से फैंस को प्रेरित करता रहता है। दोनों को एक बेटी है, जिसका उन्होंने जनवरी 2021 स्वागत किया था। अभी तक कपल ने अपनी लाडली बेटी वामिका कोहली को मीडिया लाइमलाइट से दूर रखा है।

(ये भी पढ़ें- जब अनुष्का ने पति विराट कोहली पर मैदान में सबके सामने बरसाया प्यार, देखें कपल के 7 हसीन पल)

Virat-Anushka With Daughter Vamika

अब आपको अनुष्का का वो पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, पति विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने उन्हें सबसे अच्छा महसूस कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर 5 नवंबर 2021 को एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों समुद्री तट के किनारे एक-दूसरे को हग करते हुए कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। इस दौरान ट्रेडिशनल आउटफिट में दिख रहा कपल बेहद खूबसूरत लग रहा है।

Virat Kohli With Wife Anushka Sharma

इस फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने एक प्यार भरा नोट लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “इस फोटो और जिस तरह से आप अपना जीवन जीते हैं, उसके लिए किसी फिल्टर की जरूरत नहीं है। आपका मूल, ईमानदारी और स्टील जैसी हिम्मत से बना है। मैं किसी को नहीं जानती, जो आप जैसी अंधेरी जगह से खुद को उठा सका है। आप हर तरह से बेहतर होते जाते हैं, क्योंकि आप अपने अंदर किसी भी चीज को स्थायी नहीं रखते हैं और निडर होते हैं।”

(ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा के शू कलेक्शन: जानें किस ब्रांड के और कितने महंगे स्नीकर्स-हील्स पहनती हैं एक्ट्रेस)

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, “मुझे पता है कि, हम सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह एक-दूसरे से बात करने वाले नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी मैं सिर्फ चीखकर दुनिया को बताना चाहती हूं कि, आप कितने अद्भुत व्यक्ति हैं। भाग्यशाली हैं वे लोग, जो वास्तव में आपको जानते हैं। सब कुछ उज्जवल और अधिक सुंदर बनाने के लिए धन्यवाद। हैप्पी बर्थडे क्यूटनेस।”

Virat Kohli With Anushka Sharma

(ये भी पढ़ें- विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की मजेदार फोटो आई सामने, वाइफ को जीभ चिढ़ाते दिखे क्रिकेटर)

फिलहाल, हम भी विराट कोहली को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको अनुष्का द्वारा लिखा गया नोट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अनुष्का शर्मा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.