अनुष्का शर्मा ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीर, पति विराट कोहली के लिए लिखा खास संदेश

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए पति विराट कोहली के लिए एक खास मैसेज लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने शेयर की अपनी क्यूट तस्वीर, पति विराट कोहली के लिए लिखा खास संदेश

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके लविंग हसबैंड व इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी काफी पॉपुलर है। दोनों ही अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए लाखों-करोड़ों फैंस को इंस्पायर करते नजर आते हैं। दूसरी तरफ फैंस भी दोनों को साथ देखकर काफी ज्यादा खुश होते हैं, जिस वजह से दोनों की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। हाल ही में, अनुष्का शर्मा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने लविंग हसबैंड विराट कोहली के लिए एक मैसेज दिया है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

anushka sharma

पहले आप ये जान लीजिए कि, अनुष्का शर्मा ने अपने सपनों के राजकुमार विराट कोहली से साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई थी। शादी के लगभग तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 को अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया। हालांकि, अब तक विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी लाडली बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है और माना जा रहा है कि, दोनों जल्द अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाने वाले भी नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि, वह अपने बेटी की प्राइवेसी को बनाए रखना चाहते हैं।

(ये भी पढ़ें: करण मेहरा ने पत्नी निशा रावल पर मारपीट के लगाए आरोप, कहा- 'मैं सुसाइट करना चाहता था')

anushka sharma viral

आइए अब आपको अनुष्का शर्मा की वो तस्वीर दिखाते हैं। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने 5 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह कैमरे के लिए काफी क्यूट अंदाज में पोज दे रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अनुष्का कैमरे की ओर देखते हुए खिल-खिलाकर हंस रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस तिरछी नजरों से किसी को देख रही हैं। इस तस्वीर की खास बात ये है कि, एक्ट्रेस के पीछे क्रिकेट का बड़ा सा ग्राउंड नजर आ रहा है, जिससे ये तस्वीर और खूबसूरत लग रही है। लुक की बात करें तो, एक्ट्रेस कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने ग्रे ट्राउजर और क्रीम कलर की हुडी पहनी हुई है। इस तस्वीर में वह बिना मेकअप काफी ज्यादा सुंदर लग रही हैं। अनुष्का द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

(ये भी पढ़ें: बालू से खेलते दिखे करीना कपूर के बेटे तैमूर, पर्यावरण दिवस पर एक्ट्रेस ने शेयर किया क्यूट वीडियो)

anushka sharma latest photo

इस तस्वीर के साथ अनुष्का शर्मा ने एक मजेदार कैप्शन दिया है और साथ ही घर का एक रूल भी बताया है, जो अब विराट कोहली पर लागू नहीं होने वाला है। अनुष्का ने लिखा है, ‘काम घर मत लाओ, कुछ समय के लिए विराट कोहली पर ये नियम लागू नहीं होने वाला है। #QuarantineAtTheStadium।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक फनी इमोजी भी लगाई है।

(ये भी पढ़ें: यामी गौतम की मेहंदी सेरमनी की तस्वीरें आईं सामने, पति आदित्य के नाम की मेहंदी लगाती दिखीं एक्ट्रेस)

anushka sharma caption

जानकारी के लिए बता दें कि, विराट कोहली इन दिनों अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में हैं। यहां पर टीम इंडिया के 6 टेस्ट मैच होने हैं, जिसमें 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप' का फाइनल भी शामिल है। 2 जून 2021 को विराट अपनी वाइफ अनुष्का और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे। इस मौके पर उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया था। मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें अनुष्का बस से उतरती हुई नजर आ रही हैं और इस मौके पर उन्होंने अपनी बेटी को गोद में लिया हुआ है। इस तस्वीर में भी फैंस कपल की बेटी वामिका का चेहरा देखने की कोशिश कर रहे थे।

फिलहाल, इन दिनों अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इग्लैंड में एंजॉय कर रही हैं। तो आपको अनुष्का शर्मा की ये तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.