अनुष्का शर्मा ने बेटी और पति विराट संग शेयर की फोटो, फैंस को बताया अपनी 'नन्ही परी' का नाम

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में, अपनी बेटी की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने बेटी और पति विराट संग शेयर की फोटो, फैंस को बताया अपनी 'नन्ही परी' का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनके पति व इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आया। कपल के घर 11 जनवरी 2021 को एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। कपल की बेटी के जन्म को एक महीना पूरा होने वाला है, लेकिन अभी तक किसी ने अनुष्का और विराट की बेटी की एक भी झलक नहीं देखी है। हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी और पति विराट संग एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। आइए देखते हैं।

पहले तो ये जान लीजिए कि, विराट ने 11 जनवरी 2021 को एक पोस्ट के जरिए अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को दी थी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी है। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी। स्नेह-विराट।" इसके कैप्शन में विराट ने ब्लैक हार्ट की इमोजी भी बनाई थी। 

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 1 फरवरी 2021 को अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में विराट और अनुष्का अपने बेबी गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का अपनी बिटिया रानी को गोद में लेकर बड़े ही प्यार से निहार रही हैं। वहीं विराट के चेहरे पर भी प्यारी सी स्माइल साफ देखी जा सकती है। फोटो में सभी ने सफेद ड्रेस पहना हुआ है। वहीं, दीवार पर गुब्बारे भी सजे हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम भी बताया है। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''हम जीवन के तरीके के रूप में प्यार, उपस्थिति और कृतज्ञता के साथ रहे हैं, लेकिन इस लिटिल वन ‘वामिका’ ने जिंदगी को पूरी तरीके से एक नए स्तर पर ला दिया है। आंसू, हंसी, चिंता, आशीर्वाद- ये ऐसे इमोशंस हैं जिनका कभी-कभी कुछ मिनटों में ही अनुभव हो जाता है। नींद मायावी है, लेकिन हमारे दिल प्यार से भरे हुए हैं। आप सभी को बधाइयों, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए धन्यवाद कर रही हूं।'' 

इस कैप्शन के जरिए अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका बताया है। इस फोटो का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, अब फैंस इस पर कमेंट करके कपल को बधाई दे रहे हैं। इसी क्रम में विराट कोहली ने भी अनुष्का के इस फोटो पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट में लिखा है, ''एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया।'' (ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ दोबारा बने पेरेंट्स, कॉमेडियन ने फैंस को कुछ इस तरह बताई गुड न्यूज)

विराट ने बदल दिया है अपना ट्विटर बायो 

अपनी बेबी गर्ल के जन्म लेने के बाद विराट कोहली ने अपना ट्विटर का बायो चेंज किया था। अब अगर आप उनके ट्विटर अकाउंट की प्रोफाइल पर जाएंगे, तो उनके बायो में 'एक प्राउड हसबैंड और पिता' लिखा हुआ पाएंगे।

बेटी को लेकर प्रोटेक्टिव हैं ‘विरुष्का’

विराट और अनुष्का अपनी बेटी को मीडिया की लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं। बेटी की फोटो न लेने की रिक्वेस्ट करते हुए कपल ने पैपराजी को लग्जरी गिफ्ट हैंपर्स के साथ एक नोट भी भेजा था। मीडिया को दिए गए नोट में कपल ने लिखा था, “हाय, शुक्रिया इन सालों में हमें इतना सारा प्यार देने के लिए। हम आपके साथ इस ओकेजन को सेलिब्रेट करके बहुत खुश हैं। बतौर पेरेंट्स, हमारे पास आप से एक सिंपल रिक्वेस्ट है। हम अपने बच्चे की प्राइवेसी को प्रोटेक्ट करना चाहते हैं और इसके लिए हमें आपकी हेल्प और सपोर्ट की जरूरत है।” (ये भी पढ़ें- इस साल भी शादी नही करेंगे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, परिवार के करीबी सूत्र ने बताई वजह)

पैटरनिटी लीव पर हैं विराट

विराट अभी मौजूदा समय में कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से दूर हैं और अपनी फैमिली पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए क्रिकेटर ने पैटरनिटी लीव ली हुई है। इससे पहले, उन्होंने ‘ESPN’ को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया था, “मैं चाहता हूं कि मेरे करियर का फ्लैश घर पर न दिखे। मैं अपने घर में कोई ट्रॉफी, उपलब्धियां अपने बच्चों के बड़े होने के दौरान नहीं चाहता हूं।”

फिलहाल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों ही अपनी बेबी गर्ल के साथ एक हैप्पी फैमिली टाइम गुजार रहे हैं। तो आपको अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-viral, anushka
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.