अनुष्का शर्मा ने शेयर की पैरेंट्स संग प्यारी तस्वीर, ब्रेकफास्ट डेट एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टा हैंडल पर अपने माता-पिता के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने ब्रेकफास्ट का आनंद लेती हुईं नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने शेयर की पैरेंट्स संग प्यारी तस्वीर, ब्रेकफास्ट डेट एंजॉय करती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी मां आशिमा शर्मा और पिता अजय शर्मा के साथ ब्रेकफास्ट डेट का आनंद लेती दिख रही हैं।

anushka

पहले ये जान लीजिए कि अनुष्का शर्मा उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को जन्मी थीं। उनका बचपन असम व कर्नाटक में बीता था। एक्ट्रेस के पिता अजय कुमार शर्मा एक एक्स आर्मी ऑफिसर हैं और उनकी मां आशिमा एक हाउस वाइफ हैं। अनुष्का अपने माता-पिता से बेहद क्लोज हैं।

anushka

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल भाई शहबाज के हाथ में बने सिद्धार्थ शुक्ला के टैटू को पकड़े आईं नजर, भावुक हुए फैंस)

आइए आपको दिखाते हैं उनकी लेटेस्ट फोटोज। दरअसल, 6 सितंबर 2022 को अनुष्का ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। फोटोज में तीनों को काफी खुश देखा जा सकता है। पहली फोटो में तीनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। दूसरी तस्वीर में टेबल पर रखी कॉफी दिख रही है। तीसरी में एक दीवार पर रखे कुछ फ्रेम देखे जा सकते हैं। चौथी फोटो में कैफे में रखा नाश्ता दिख रहा है। 

anushka

anushka

anushka

anushka

इन फोटोज को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'पैरेंट्स के साथ ब्रेकफास्ट डेट।' उनकी इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैं। अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी उनकी फोटोज पर कमेंट करते हुए दिल का एक इमोजी ड्रॉप किया है। इससे ये साफ जाहिर है कि ये परिवार आपस में कितना जुड़ा हुआ है।

anushka

इससे पहले, अनुष्का शर्मा ने मदर्स डे पर अपनी मां आशिमा के लिए एक प्यारा नोट लिखा था और उन्हें धन्यवाद भी दिया था। साथ ही एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें उनकी मां आशिमा शर्मा और बेटी वामिका कोहली नजर आई थीं। पहली तस्वीर में शर्मा परिवार की तीन पीढ़ियां नजर आई थीं। दूसरी में एक्ट्रेस की मां आशिमा दिखाई दीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, "हैप्पी मदर्स डे मां। विशेष रूप से पिछले साल और कुछ महीनों में मुझ पर नजर रखने और मेरे लिए इतना बड़ा समर्थन देने के लिए धन्यवाद। आपकी इच्छा शक्ति और शक्ति अभूतपूर्व है। आप हम सभी से बहुत प्यार करती हैं।"

anushka

anushka

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के लिए रखेंगे भव्य नामकरण समारोहः रिपोर्ट)

फिलहाल, अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई फोटोज आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.