अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर कीं फनी तस्वीरें, देखकर क्रेजी हुए फैंस

हाल ही में, एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली संग कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि, वह हमेशा से बैंड ग्रुप बनाना चाहती थीं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर कीं फनी तस्वीरें, देखकर क्रेजी हुए फैंस

बॉलीवुड के पावर कपल विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) बी-टाउन के पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं। विराट और अनुष्का दोनों ही काफी मजाकिया हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इनकी फोटोज को देखकर लगता है कि, दोनों एक-दूसरे की कंपनी को खूब एंजॉय करते हैं। अब हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि, वह एक बैंड शुरू करने के लिए तैयार हैं।

virat

विराट और अनुष्का वैसे तो अपने काम में बहुत बिजी रहते हैं, लेकिन अपने बिजी शेड्यूड से कुछ वक्त निकालकर दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए वेकेशन पर निकल जाते हैं। हाल ही में, दोनों यूरोप वेकेशन से वापस लौटे हैं, जहां से कपल की कई मनमोहक तस्वीरें सामने आई थीं। 

virat

अनुष्का की लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें, तो उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें विराट और अनुष्का ब्लू कलर के आउटफिट्स में ट्विन करते हुए कूल और फनी लग रहे हैं। दोनों को साथ में काफी खुश देखा जा सकता है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ''मैं हमेशा से एक क्यूट लड़के के साथ बैंड शुरू करना चाहती थी।'' अब उनकी इन तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि, वह 'क्यूट लड़का' और कोई नहीं, बल्कि उनके पति व क्रिकेटर विराट कोहली हैं।

virat

virat

(ये भी पढ़ें- करण के शो में आमिर खान का खुलासा, कहा- 'आइरा और जुनैद संग पर्याप्त समय नहीं बिता सका')

वैसे, ये तो सभी जानते हैं कि, अनुष्का और विराट साथ में काफी मस्ती करते नजर आते हैं। दोनों का फनी और क्रेजी अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आता है। दोनों एक-दूसरे के साथ मिले पलों को खुलकर जीने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ऐसे में दोनों की इन मस्तीभरी तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जा रहा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, 'क्यूटनेस में आपको कोई नहीं हरा सकता।' वहीं, एक अन्य ने लिखा, 'लव बर्ड्स।' इनके अलावा एक फैन ने एक्ट्रेस के बैंड बनाने की बात पर लिखा, 'वाह, क्या सरप्राइज है।' यहां देखें कमेंट के स्क्रीनशॉट्स।

comment

comment

comment

(ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने बेटी मीशा के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर, पूल में चिल करती दिखीं मां-बेटी)

वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शर्मा लंबे समय के बाद फिल्म 'चकड़ा एक्सप्रेस' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म के लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। खबरों की मानें, तो वह इस फिल्म के लिए इंग्लैंड में क्रिकेट की ट्रेनिंग लेंगी। दरअसल, 'चकड़ा एक्सप्रेस' भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक है, जिसमें अनुष्का, झूलन के किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 2 फरवरी 2023 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। 

anushka

(ये भी पढ़ें- तलाक के बीच राजीव सेन ने साड़ी में खूबसूरत दिखने के लिए की पत्नी चारु असोपा की तारीफ)

फिलहाल, अनुष्का और विराट की ये तस्वीरें आपको कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.