अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को UK की गलियों में टहलाते हुए आईं नजर, वायरल हुईं फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में बेटी वामिका को UK में टहलाते हुए स्पॉट की गई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अनुष्का शर्मा बेटी वामिका को UK की गलियों में टहलाते हुए आईं नजर, वायरल हुईं फोटोज

जब से इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपनी बेबी गर्ल वामिका का अपने घर में वेलकम किया है, तब से लाखों फैंस कपल की लिटिल वन की एक झलक पाने को तरस रहे हैं। हालांकि, वामिका के पेरेंट्स विराट और अनुष्का के कुछ अलग प्लांस हैं। कपल ने कई मौकों पर ये बताया है कि, वो अपनी बेटी को लाइमलाइट से दूर रखना चाहते हैं।

anushka sharma and virat kohli

कुछ दिनों पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टूर के लिए इंग्लैंड जाते हुए, दोनों की बेबी गर्ल के साथ एक तस्वीर मुंबई एयरपोर्ट से वायरल हो गयी थी। इस तस्वीर में अनुष्का ने वामिका को अपनी बाहों में ले रखा था और पैपराजी बेबी गर्ल के चेहरे की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, सामने आई तस्वीर में वामिका का चेहरा पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन उनके फेस की एक झलक फोटो में देखी जा सकती है।

(ये भी पढ़ें: जब अनुष्का शर्मा ने कहा था- 'मैं रणबीर कपूर की वजह से एक अच्छी मां बनूंगी', जानिए वजह)

anushka sharma with baby vamika

अब इसके बाद हाल ही में, अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका को UK की सड़कों पर पालने से टहलाते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान रस्ट-ब्राउन कलर्ड ओवरकोट के साथ स्ट्रिप शर्ट में नजर आ रही हैं।

anushka sharma in uk

anushka sharma in uk

वहीं, एक्ट्रेस ने नो मेकअप लुक अपनाते हुए अपने बालों में बीच की मांग निकाली है और एक लो पोनीटेल बांधी है। इस फोटो में अनुष्का किसी का वेट करने के दौरान बेटी वामिका को पालने में ले जाती देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस काफी सिंपल लग रही हैं, और उनकी इन तस्वीरों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि, वो बॉलीवुड की इतनी पॉपुलर स्टार हैं।

(ये भी पढ़ें: विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की चार सबसे महंगी चीजें, जानें आलीशान घर और महंगी कारों की कीमत)

anushka sharma in UK

इससे पहले, एक ‘आस्क मी एनिथिंग’ सेशन के दौरान एक यूजर ने विराट कोहली से बेटी वामिका के बारे में पूछा था। यूजर ने पूछा, “वामिका का अर्थ क्या होता है, वो कैसी है? क्या हम उसकी एक झलक देख सकते हैं प्लीज।” इस पर विराट ने बताया कि, कैसे उन्होंने और उनकी वाइफ ने अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर एक्सपोज न करने का फैसला किया है। उन्होंने रिप्लाई किया, “वामिका मां दुर्गा का एक दूसरा नाम है। नहीं, हमने बतौर एक कपल फैसला किया है कि हम तब तक अपने बच्चे को सोशल मीडिया पर एक्सपोज नहीं करेंगे, जब तक उसे सोशल मीडिया क्या है उसकी समझ नहीं हो जाती और तब वो अपनी चॉइस खुद ले सकती है।”

virat kohli

फिलहाल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी को पैपराजी से बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। तो आपको कपल की बेटी वामिका के साथ सामने आई फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-  Virat KohliAnushka Sharmavirushja.blessed)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.