अनुष्का शर्मा का स्किन केयर रूटीनः जानें क्या है एक्ट्रेस की चमकती-दमकती त्वचा का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी त्वचा का काफी ख्याल रखती हैं। आइए आपको उनके ब्यूटी टिप्स के बारे में बताते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

अनुष्का शर्मा का स्किन केयर रूटीनः जानें क्या है एक्ट्रेस की चमकती-दमकती त्वचा का राज

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) की गिनती उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में होती है, जो न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि अपनी खूबसूरती से भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। उनकी हेल्दी स्किन इस बात का सबूत है कि वह अपनी त्वचा का काफी ख्याल रखती हैं।

anushka sharma

एक बेहतरीन एक्ट्रेस से लेकर एक प्यारी पत्नी और एक सुपर मॉम तक, अनुष्का शर्मा हर रोल में परफेक्ट हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना बखूबी जानती हैं। वह अपनी फिटनेट से कई महिलाओं को प्रेरित करती हैं। एक्ट्रेस काफी फैशनेबल हैं और अपनी स्किन पर भी खूब ध्यान देती हैं। 

anushka sharma

(ये भी पढ़ें: जब विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा का 'दुपट्टा' पकड़कर किया था डांस, देखें कपल की खूबसूरत तस्वीर)

1- नेचुरल स्किन केयर करती हैं अनुष्का शर्मा

कई लोगों को लगता होगा कि अनुष्का शर्मा अपनी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए सैलून या क्लिनिक का सहारा लेती होंगी। हालांकि, इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है, बल्कि उनकी दमकती त्वचा का राज नेचुरल और घरेलू उपचार है। यही कारण है कि वह कोई खास स्किन ट्रीटमेंट नहीं करती हैं।

anushka sharma

2- शुद्ध खाना खाती हैं अनुष्का शर्मा

कहा जाता है कि अगर हेल्दी और दमकती स्किन चाहिए, तो इसके लिए शुद्ध और संतुलित भोजन करना चाहिए। अनुष्का शर्मा भी यही टिप फॉलो करती हैं। वह ऐसी डाइट खाना पसंद करती हैं, जिसमें कार्ब्स, प्रोटीन और फलों से भरे शाकाहारी भोजन हों।

anushka sharma

3- अनुष्का शर्मा का फ्रूटी स्किनकेयर

अनुष्का न केवल अपने आहार में बल्कि अपनी त्वचा के लिए भी फलों का इस्तेमाल करती हैं। वह फेस पैक के रूप में फलों का उपयोग करना और उन्हें अपने चेहरे पर लगाना सुनिश्चित करती हैं। उनके पसंदीदा फेस पैक में 3 सामान शामिल हैं, जिनमें दूध, शहद और केला है। प्राकृतिक फलों से बने फेस पैक में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं, जो आसानी से टैन हटाते हैं और चमक बढ़ाते हैं। अनुष्का के अनुसार, एक पका हुआ केला चेहरे पर लगाने से उनकी त्वचा अंदर से ठीक हो जाती है।

anushka sharma

4- अनुष्का ऐसे करती हैं त्वचा की केयर

अनुष्का के लिए हर बार मेकअप करना बहुत बड़ी बात नहीं है, लेकिन वह नेचुरल स्किन और नो मेकअप लुक ही पसंद करती हैं। इसके अलावा, वह फेस पैक रूटीन का पालन करती हैं और एक सॉफ्ट टोनर, मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करती हैं।

anushka

5- नारियल का पोषण

कई लोगों को नहीं पता, लेकिन अनुष्का की चमकदार त्वचा का राज नारियल का पोषण है। वह नारियल के पोषण के लिए अपने चेहरे और नाखूनों पर नारियल का तेल लगाना पसंद करती हैं।

anushka sharma

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने 5000 से भी कम की हुडी पहन लंदन में की मस्ती, मुस्कुराते हुए दिए पोज)

फिलहाल, अनुष्का शर्मा की हेल्दी स्किन केयर रूटीन पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.