पति विराट कोहली के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं अनुष्का शर्मा, किस करते हुए शेयर की फोटो

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने अपने पति व क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के 32वें बर्थडे को खास अंदाज में विश किया। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

पति विराट कोहली के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं अनुष्का शर्मा, किस करते हुए शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने पांच नवंबर 2020 को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौ​के पर देश-दुनिया से उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। लेकिन इन सभी में जिसने स्पेशल तरीके से कोहली को बर्थडे विश किया, वो हैं उनकी पत्नी व बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)। जी हां! तो आइए आपको बताते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने पति को कैसे बर्थडे विश किया? 

विराट कोहली इन दिनों अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आईपीएल खेलने के लिए यूएई गए हुए हैं। इस बार यहीं पर उन्होंने अपने बर्थडे को सेलिब्रेट किया है। अनुष्का ने अपने प्यारे पतिदेव को बर्थडे विश करने के लिए अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली के साथ दो फोटोज शेयर की। इन दोनों फोटोज में ये कपल बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहा है। 

Anushka Sharma and Virat Kohli

जहां पहली फोटो में अनुष्का और विराट एक-दूसरे को कसकर पकड़े हुए हैं और अनुष्का विराट के कंधे पर आंख बंद करके मुस्कुरा रही हैं, तो वहीं दूसरी फोटो में अनुष्का विराट को किस करती हुई नजर आ रही हैं। फोटो में ये कपल हमेशा की तरह बेहद प्यारा लग रहा है। फोटो में अनुष्का का बेबी बंप भी नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने सिर्फ दिल की इमोजी बनाई है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं, और इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे करीब 20 लाख लोग लाइक कर चुके हैं। (इसे भी पढ़ें: कभी सांवली-सलोनी रह चुकीं काजोल अब हैं बेहद खूबसूरत, जानें इनका मेकओवर टिप्स)

सामने आए विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियोज

ध्यान रहे कि विराट ने इस बार अपना बर्थडे यूएई में अपनी आईपीएल क्रिकेट टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ मनाया। जिसके कुछ वीडियोज सामने आए हैं। एक वीडियो विराट कोहली के एक फैन पेज ने अपने पेज पर साझा किया है। इस वीडियो में टीम के खिलाड़ियों ने कोहली को घेर रखा है और उन पर केक लगा रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: कबीर बेदी ने 70 साल की उम्र में की थी शादी, तो बेटी पूजा बेदी ने नई मां को कहा था 'दुष्ट सौतेली मां')

इसके अलावा मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्रॉफर 'मानव मंगलानी' व 'विरल भयानी' ने भी अपने इंस्टाग्राम से विराट के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो शेयर किए हैं। विरल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट को बर्थडे सेलिब्रेशन के जश्न को साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो में अनुष्का व विराट एक-दूसरे को केक खिला रहे हैं। वहीं, मानव द्वारा शेयर किए गए वीडियो में विराट केक काट रहे हैं। दोनों ही वीडियो में अनुष्का शर्मा के बेबी बंप को भी साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।  

यहां आपको ये बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स की टीम प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी है। वह अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। शुक्रवार को एलिमिनेटर में उसका मुकाबला तीसरे स्थान पर रहने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से होगा। 

दो से होने वाले हैं तीन

27 अगस्त 2020 को विराट ने इंस्टाग्राम के जरिए इस खुशी को फैंस के साथ शेयर किया था कि वो और अनुष्का पैरेंट्स बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को शेयर करते हुए विराट ने अनुष्का के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां विराट मुस्कुरा रहे हैं, तो वहीं अनुष्का भी प्यारी सी मुस्कुराहट के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। इसके कैप्शन में कोहली ने लिखा था, 'और अब हम तीन, जनवरी 2021 में आगमन।' इस खबर के सामने आते ही कपल को बधाई संदेश देने वालों का तांता लग गया था। (इसे भी पढ़ें: 12 फेमस टीवी सेलिब्रिटीज जिन्हें शादी के बाद मिला सच्चा प्यार और कर ली दोबारा शादी)

Virat Kohli and Anushka Sharma

फिलहाल, अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ यूएई में मौजूद हैं, जहां वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। तो आपको विराट कोहली के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: विरल भयानी और विराट कोहली)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.