अनुष्का शेट्टी बनेगीं दुल्हनियां! जजमेंटल है क्या के निर्देशक संग कर सकती हैं शादी, जानिए पूरा मामला

बाहुबली फेम अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) अब जल्द ही फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के डायरेक्टर प्रकाश कोवलामुडी (Prakash Kovelamudi) संग शादी के पवित्र बंधन में बंध सकती हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि कुछ रिपोर्ट्स कह रही हैं। यहां जानिए पूरा मामला।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

अनुष्का शेट्टी बनेगीं दुल्हनियां! जजमेंटल है क्या के निर्देशक संग कर सकती हैं शादी, जानिए पूरा मामला

शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है, जिसके सपने हर लड़की बचपन से देखती आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि उसे अपने मन का जीवनसाथी मिले। यही वजह है कि हर लड़का और लड़की अपनी शादी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ ऐसा ही सेलेब्रिटीज के साथ भी है। हालांकि, पब्लिक फिगर होने की वजह से कई दफा सेलेब्स की पर्सनल लाइफ प्राइवेट नहीं रह पाती। दरअसल फैंस अपने पसंदीदा स्टार की पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। इसकी वजह से जो बातें सामने नहीं भी आनी चाहिए, उनके बारे में भी फैंस को पता चल जाता है। कुछ ऐसी ही स्थिति में बाहुबली (Baahubali) फेम अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) भी हैं।

दरअसल कुछ रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनके अनुसार जल्द ही अनुष्का फिल्म 'जजमेंटल है क्या' (Judgmentall Hai Kya) के डायरेक्टर प्रकाश कोवलामुडी (Prakash Kovelamudi) के साथ शादी करने वाली हैं। आईबी टाइम्स और पिंकविला की रिपोर्ट्स की मानें तो इन दिनों अनुष्का शेट्टी मशहूर डायरेक्टर के राघवेंद्र राव के बेटे प्रकाश कोवलामुडी को डेट कर रही हैं और दोनों जल्द ही शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। मालूम हो, अगर ऐसा होता है तो ये प्रकाश की दूसरी शादी होगी। उन्होंने साल 2014 में राइटर कनिका ढिल्लन से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का तलाक हो गया। (ये भी पढ़ें: ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा फेम जयश्री वेंकटरमनन ने अखलाक खान संग रचाया ब्याह, कही ये बड़ी बात)

वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म जजमेंटल है क्या से डेब्यू करने वाले प्रकाश की इस फिल्म में उनकी पूर्व पत्नी कनिका ढिल्लन ने भी काम किया था। जी हां, ये फिल्म उन्‍होंने ही लिखी थी। आपको बताते चलें कि साल 2005 में तेलुगू फिल्‍म सुपर से डेब्‍यू करने वाली अनुष्‍का शेट्टी यूं तो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाकर मिली। फैंस को उनका ये किरदार काफी पसंद आया था। यही नहीं, इस फिल्म के रिलीज से पहले और रिलीज होने के बाद अनुष्का की अपने को-स्टार प्रभाष के साथ अपने अफेयर को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई थीं। हालांकि, दोनों ने इन बातों को केवल अफवाह ही करार दिया था। (ये भी पढ़ें: काजोल ने शानदार अंदाज में छोटी बहन तनीषा मुखर्जी को विश किया बर्थडे, देखिए दोनों की थ्रोबैक तस्वीर)

वहीं, अब अनुष्का शेट्टी का नाम मशहूर डायरेक्टर प्रकाश कोवलामुडी के साथ जोड़ा जा रहा है। मगर अभी तक अनुष्का और प्रकाश की तरफ से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अब इस खबर में कितनी सच्चाई है ये तो अनुष्का और प्रकाश ही जाने। वैसे आपको बता दें कि अनुष्का और प्रकाश की मुलाकत फिल्म साइज जीरो के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही इनके बीच नजदीकी बढ़ी। अक्सर इन दिनों को साथ में स्पॉट भी किया जाता है। (ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मनाया अपनी मां का जन्मदिन, कुछ इस अंदाज में आईं नजर)

फिलहाल, ये तो कहना पड़ेगा कि इस खबर में कितना दम है ये तो अनुष्का शेट्टी और प्रकाश कोवलामुडी ही जाने। आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.