डैडी की ड्यूटी निभाते दिखे अपारशक्ति खुराना, बेटी आरजोई को टहलाते हुए गाना गाते आए नजर

अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने हाल ही में, अपनी बेटी को टहलाते हुए एक वीडियो साझा किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

डैडी की ड्यूटी निभाते दिखे अपारशक्ति खुराना, बेटी आरजोई को टहलाते हुए गाना गाते आए नजर

बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) इन दिनों अपने पैरेंटहुड जर्नी को बखूबी एंजॉय कर रहे हैं। इस दौरान वह डैडी की ड्यूटी भी निभा रहे हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी बेटी आरजोई को बेबी वॉकर में टहलाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

Aparshakti Khurana

पहले तो ये जान लीजिए कि, 27 अगस्त 2021 को खुराना खानदान में एक नया सदस्य जुड़ा था। नौ महीने के लंबे इंतजार के बाद, परिवार की छोटी बहू आकृति आहूजा (Aakriti Ahuja) ने एक नन्ही परी को जन्म दिया था। बेबी गर्ल के जन्म के बाद ही, नए-नवेले माता-पिता, अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा ने अपनी बच्ची के नाम की घोषणा कर दी थी। कपल ने अपनी बेटी का नाम 'आरज़ोई ए खुराना' रखा है। 'आरज़ोई' नाम का अर्थ इच्छा या प्रार्थना है। 

aparshkati khurana

अब आइए आपको दिखाते हैं वह वीडियो। दरअसल, 17 सितंबर 2021 को अपारशक्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्टर अपनी बेटी आरजोई ए खुराना को एक बेबी वॉकर पर घुमाते हुए, 'रूठ ना जाना' गाने गाते दिखाई दे रहे हैं। इस क्यूट मोमेंट को अपारशक्ति एंजॉय करते हुए बेहद खुश लग रहे हैं। 

(ये भी पढ़ें: करीना कपूर खान ने अपने सीक्रेट वेकेशन से शेयर की हॉट फोटो, कहा- 'मेरा बेबी कहां है?')

इसके पहले, 15 सितंबर 2021 को आकृति आहूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति अपारशक्ति खुराना द्वारा अपनी नवजात बेटी आरज़ोई को दिए गए उपहार का एक वीडियो साझा किया था। नई मां द्वारा साझा किया गया वीडियो अपारशक्ति द्वारा गाए गए चौपाई साहिब का था। वीडियो में, अपारशक्ति को पगड़ी पहने देखा जा सकता है। वह अपने पारंपरिक पोशाक में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वीडियो में उनकी सुरीली आवाज सभी के दिलों को छू रही है। इसे शेयर करते हुए आकृति ने कैप्शन में अपारशक्ति द्वारा गाए गए शबद के पीछे की पूरी कहानी का खुलासा किया था।

(ये भी पढ़ें: मीरा कपूर की बेटी मीशा के साथ अनदेखी तस्वीर आई सामने, पाउट करती दिखी मां-बेटी की जोड़ी)

उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "यह शबद मेरे दिल के बहुत करीब है और सबसे अच्छा उपहार है, जो हमारी 'पारी' नन्ही आरज़ोई को दे सकते हैं।" अपने नोट में आगे बढ़ते हुए, आकृति आहूजा ने अपनी नवजात बच्ची के जीवन पर इसके प्रभाव के बारे में भी बताया था और खुलासा किया था कि, आरज़ोई अपने डैडी, अपारशक्ति की चौपाई साहिब को प्रेग्नेंसी के दिनों से सुन रही हैं। आकृति ने अपने पति को 'पारी' उपनाम से भी बुलाया था और कहा था कि, जब भी वह घर में नहीं होते हैं, तो वह सिर्फ यह शबद बजाती हैं और उनकी बेटी आरज़ोई तुरंत शांत हो जाती है। उन्होंने आगे लिखा था, "मेरी गर्भावस्था में ज्यादा समय तक उसने मेरे अंदर से यह सुना। उसे इस शबद पर इस दुनिया में लाया गया था और आज भी जब भी 'पारी' उसके आसपास नहीं होते हैं, तो वह इसकी आवाज पर शांत हो जाती है। परमात्मा आपके दर्द और दुख को दूर करे।"

Aparshakti Khurana With Daughter

फिलहाल, आपको अपारशक्ति द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.