सुरों के सरताज एआर रहमान दो आलीशान बंगलों के हैं मालिक, घर में बनाया हुआ है स्टूडियो, देखें फोटोज

आइए आज आपको पॉपुलर म्यूजिशियन एआर रहमान के चेन्नई से लेकर लॉस एंजिलिस तक आलीशान बंगलों के बारे में बताते हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

सुरों के सरताज एआर रहमान दो आलीशान बंगलों के हैं मालिक, घर में बनाया हुआ है स्टूडियो, देखें फोटोज

ऐसा कोई सपना नहीं होता, जो हकीकत में न तब्दील हो सके। हर एक सक्सेस की शुरुआत सपने देखने वाले से ही होती है और वो लोग काफी लकी होते हैं, जो सपने देखना और उन्हें हकीकत में बदलना अच्छी तरह से जानते हैं। कड़ी मेहनत करने के लिए मोटिवेशन जुटा पाना हर किसी के चाय की प्याली नहीं है। काफी लोग रास्ते के बीच में ही हिम्मत हार जाते हैं। लेकिन ऐसे बहुत कम लोग होते हैं, जो मेहनत करते रहते हैं और आखिरकार सफलता उनके कदम चूमती है। ऑस्कर अवार्ड जीत चुके लेजेंडरी म्यूजिशियन एआर रहमान (AR Rahman) की भी कुछ ऐसी ही कहानी है, जो उनके फैंस के लिए एक इंस्पिरेशन है।

जिनको नहीं पता उन्हें बता देते हैं कि, एआर रहमान ने मात्र 4 साल की उम्र में कीबोर्ड बजाना सीखा था और इसके बाद से ही वो म्यूजिक की दुनिया की तरफ आकर्षित होते चले गए। इसके बाद रहमान जब 9 साल के थे, तो उन्होंने अपने पिता को खो दिया, जिसके चलते सारी जिम्मेदारी उनके नाजुक कंधों पर आ गईं। एक पार्ट टाइम कीबोर्ड प्लेयर के रूप में अपनी जर्नी की शुरुआत करते हुए वो ‘रूट्स’ नामक एक बैंड का हिस्सा बने। इसके बाद वो एड के लिए जिंगल्स लिखने लगे। काफी समय तक मेहनत करने के बाद, साल 2008 में उनके करियर ने तब उड़ान भरी, जब उन्हें डैनी बोएल की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ में म्यूजिक के लिए ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया। (ये भी पढ़ें: आयशा जुल्का की लव लाइफ: नाना पाटेकर और मिथुन चक्रवर्ती के साथ रह चुका है एक्ट्रेस का अफेयर)

इसके बाद एक और बार ऑस्कर जीत कर एआर रहमान एक ग्लोबल आइकॉन बन गए। ये म्यूजिशियन अब अपना काफी वक्त USA, UK और मिडिल ईस्ट में ट्रेवल करके बिताता है। यही नहीं, रहमान ने अपना काफी इनवेस्टमेंट मल्टी-करोड़ प्रॉपर्टीज में भी कर रखा है। तो आइए आपको आज उनकी चेन्नई से लेकर लॉस एंजिलिस तक सभी प्रॉपर्टीज का डिजिटल टूर करवाते हैं।

चेन्नई में एक बंगला

एआर रहमान का चेन्नई वाला बंगला बेहद ही खूबसूरत जगह है, जिसका इंटीरियर काफी गॉर्जियस है। हमें याद है कि एक बार मीडिया इंटरैक्शन में, कंपोजर ने शेयर किया था कि संगीत आध्यात्म है और संगीत बनाते समय वो इसी जोन में रहना पसंद करते हैं। उनके घर में लकड़ी से फ्लोरिंग हुई है, जो उनके इस जोन में रहने की जरूरत को पूरा करता है। उनके उस घर में लेदर का सोफा, ब्यूटीफुल डाइनिंग एरिया, एक अलग एंटरटेनमेंट जोन और म्यूजिक क्रिएट करने के लिए एक म्यूजिक स्टूडियो भी है। रहमान के चेन्नई वाले अपार्टमेंट में भी स्टूडियो है, जो वो हमेशा से चाहते थे। (ये भी पढ़ें: जया बच्चन को क्यों आता है ज्यादा गुस्सा, बेटी श्वेता व बेटे अभिषेक ने बताई थी इसके पीछे की वजह)

लॉस एंजिलिस में अपार्टमेंट

एआर रहमान जिन्होंने भारत को ऑस्कर जीतकर गर्व का अनुभव कराया है, वे अक्सर हॉलीवुड जाते रहते हैं। उन्होंने कई हॉलीवुड मूवीज के लिए म्यूजिक बनाया है और यही वजह है कि उन्होंने लॉस एंजिलिस में एक ब्यूटीफुल प्रॉपर्टी में निवेश किया है। एक बार एआर रहमान के करीबी दोस्त ने ‘टाइम्स ऑफ़ इंडिया’ को दिए गए एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी।

उन्होंने बताया था, “रहमान के पास वक्त की हमेशा कमी होती है। तो उन्होंने फैसला किया कि एक अपार्टमेंट कम स्टूडियो उनके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। उन्हें चेन्नई के घर जैसी इस अपार्टमेंट में भी सेटिंग चाहिए थी। जब रहमान अपना म्यूजिक कंपोज करते हैं, तो वो बाहर नहीं जाते हैं। उन्हें खुद में ही रहना और इंस्पिरेशन का इंतजार करना पसंद है। तो उनका घर एक ऑफिस की तरह ज्यादा है और एक स्टूडियो की तरह लगता है, जहां एक घर की बेसिक चीजें लगा दी गई हैं। (ये भी पढ़ें: क्या आप करीना कपूर का पहला नाम जानते हैं, जिसे उनके दादा राज कपूर ने रखा था?)

एआर रहमान का स्टूडियो

अपने दो घर के मालिक होने के अलावा, एआर रहमान के अपने घर से कुछ दूरी पर एक स्टूडियो भी है। लॉकडाउन के दौरान, महामारी होने के चलते म्यूजिशियन ने अपना ज्यादा समय वहीं व्यतीत किया था। यहां उनके दोस्त और उनके साथ के म्यूजिशियन भी आते-जाते रहते हैं। 

एआर रहमान और मार्च 1995 को अपनी प्रेमिका सायरा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के समय रहमान 27, जबकि सायरा 21 साल की थीं। शादी के बाद कपल के बीच रिश्ता और गहरा हो गया। मौजूदा समय में एआर रहमान और सायरा के तीन बच्चे हैं,​ जिनके नाम खतीजा रहमान, ए आर अमीन, रहीमा रहमान है।

फिलहाल, एआर रहमान सुरों के मालिक होने के साथ ही दो आलीशान घरों के भी मालिक हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.