मलाइका अरोड़ा के शो में एक साथ नज़र आएंगे अर्जुन कपूर और अरबाज खान, होंगे कई बड़े खुलासे

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ जल्द ही एक शो लेकर आ रही हैं। इस शो में एक्टर अर्जुन कपूर और अरबाज खान एक साथ नज़र आने वाले हैं। आइए आपको बताते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मलाइका अरोड़ा के शो में एक साथ नज़र आएंगे अर्जुन कपूर और अरबाज खान, होंगे कई बड़े खुलासे

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बात करना पसंद नहीं करती हैं। फिर चाहे अरबाज खान के साथ उनका तलाक हो या फिर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ रिलेशनशिप, लेकिन लगता है कि अब मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करने को तैयार हो गई हैं।

Malaika

(ये भी पढ़ें : देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी नए घर की कर रहे तलाश, बताया- 'दूसरे बच्चे के लिए स्पेस है कम')

दरअसल, मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक शो लेकर आने वाली हैं, जिसका नाम 'अरोड़ा सिस्टर्स' है। यह शो 'डिज्नी प्लस हॉटस्टार' पर आएगा, जिसमें अरोड़ा सिस्टर्स अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के साथ कई बड़े खुलासे करती नज़र आएंगी। हाल ही में, खबर आई है कि इस शो में मलाइका ने बतौर गेस्ट अर्जुन कपूर और अरबाज खान को भी बुलाया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं। 

Malaika

पहले तो ये जान लीजिए कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने साल 1998 में धूमधाम से शादी की थी। अरबाज और मलाइका ने साल 2002 में अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे अरहान खान का स्वागत किया था और खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहे थे, लेकिन साल 2017 में आपसी सहमति से अरबाज और मलाइका ने तलाक ले लिया था। अरबाज से तलाक लेने के 2 साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को पब्लिक कर दिया था। इसके बाद से दोनों हमेशा अपने रिश्ते को खुले तौर पर कबूल करते नज़र आते हैं। साथ में वेकेशन पर जाने से लेकर दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने तक का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। 

MalaikaMalaika

(ये भी पढ़ें- क्या 'इमली' फेम सुंबुल तौकीर-फहमान खान करने वाले हैं शादी? अर्जुन बिजलानी ने मांगा वेडिंग कार्ड)

अब आपको बताते हैं इस शो के बारे में। दरअसल, 'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका इस शो में अपने पूर्व पति अरबाज खान और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को बुलाकर उनके साथ अपनी इक्वेशन पर बात करेंगी। हालांकि, दोनों साथ में नहीं, बल्कि अलग-अलग एपिसोड्स में नज़र आएंगे। फैंस दोनों के एपिसोड्स को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

Malaika

अर्जुन और अरबाज के अलावा इस शो में दोनों बहनों के परिवार वाले और क्लोज फ्रेंड्स भी नज़र आएंगे। मलाइका और अमृता दोनों ही बॉलीवुड की सबसे कूल सिस्टर्स में से एक हैं। दोनों का फैशन सेंस और बॉन्ड कमाल का है। इतना ही नहीं दोनों हर मुश्किल में एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। 

Malaika

(ये भी पढ़ें- गौहर खान मां बनने के लिए हैं बेहद एक्साइटेड, कहा- 'मुझे उम्मीद है कि ऐसा जल्द होगा')

मलाइका के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह अपने डांस नंबर्स के लिए काफी फेमस हैं, जिनमें 'गुड़ नाल इश्क मीठा', 'छैयां छैयां', 'रंगीलो म्हारो ढोलना' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। फिलहाल, एक्ट्रेस योगा गुरु बनी हैं और इसी के साथ वह कई शोज में भी बतौर जज काम कर चुकी हैं।

MalaikaMalaika

खैर, अब देखना यह होगा कि इस शो में क्या-क्या खुलासे होते हैं। आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य साझा करें। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.