By Shivakant Shukla Last Updated:
बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान (Arbaaz Khan) और इटैलियन मॉडल व उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) का रिश्ता अब किसी से छुपा नहीं है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। हाल ही में, 21 मई 2021 को जॉर्जिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन काफी प्राइवेट रहा। इसमें अरबाज ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जमकर मौज मस्ती की। जॉर्जिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के कारण, जॉर्जिया अपना जन्मदिन नहीं मना पाई थीं और इस साल भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते देश के कई हिस्सों में पाबंदियां लगाई गई हैं। इसलिए, जॉर्जिया ने अपना बर्थडे घर पर ही सीमित दायरे में मनाने का विकल्प चुना।
(ये भी पढ़ें: मामू सैफ अली खान के साथ भांजी इनाया की क्यूट फोटो बहन सबा ने की शेयर, बेहद क्यूट लग रहे दोनों)
अब आइए आपको दिखाते हैं बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज। दरअसल, जार्जिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में केक काटते हुए जॉर्जिया काफी खुश नजर आ रही हैं।
(ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज)
जॉर्जिया ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्लिप भी शेयर की है, जिसमें अरबाज उन्हें केक खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में हैप्पी बर्थडे सॉन्ग चल रहा है।
कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान लगे लॉकडाउन में अरबाज और जॉर्जिया एक साथ रह रहे थे। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें व वीडियो शेयर करते रहते थे। दोनों की रिलेशनशिप काफी मैच्योर है। एक इंटरव्यू में जॉर्जिया ने अरबाज खान को लेकर कहा था, ‘ये अरबाज की पॉजिटिविटी है, जो मुझे आगे बढ़ाती रहती है। वह मुझे संतुलित रखता है। मैं अपनी परियों की दुनिया में रहती हूं, तब वह वास्तविकता में रहता है और मुझे भी वास्तविक दुनिया में लाता है। मुझे उसकी हंसी अच्छी लगती है। उसकी हंसी ही है, जो हमें एक साथ बांधती है। हम हमेशा मस्ती करते रहते हैं।’
अरबाज खान और जार्जिया की शादी की खबरें अक्सर मीडिया में आती रहती हैं। इन अफवाहों को लेकर एक बार जॉर्जिया ने कहा था, ‘शादी की अफवाह आती रहती है। यह तब होता है जब आप किसी ऐसे व्यक्ति से जुड़े होते हैं, जो इंडस्ट्री में काफी मशहूर होता है। मैंने अरबाज संग दोस्ती की, तो मैंने यह भी एक्सेप्ट किया कि लोग बातें बनाएंगे। लेकिन शादी की बात अफवाह है और मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है।’ जॉर्जिया ने कहा था, ‘अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। जब सब पक्का हो जाएगा तो हम इसकी अनाउंसमेंट खुद कर देंगे।’ अरबाज के बेटे अरहान को लेकर जॉर्जिया ने कहा था, ‘वह बहुत अच्छा है। वह अपने पिता की तरह है, वह भी बिल्कुल मजाकिया है। हम दोनों भी एक-दूसरे के साथ मजाक करते रहते हैं।’
जानकारी के लिए बता दें कि, अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा संग 18 साल की शादी को साल 2017 में खत्म कर दिया था। मलाइका और अरबाज को एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। अरहान 18 साल के हो चुके हैं। मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। वहीं, अरबाज भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ते हुए जार्जिया के साथ रिलेशनशिप में हैं।
(ये भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन की वाइफ स्नेहा रेड्डी और बेटी अरहा ने लगाई रेस, स्टार वाइफ ने शेयर किया प्यारा वीडियो)
फिलहाल, जॉर्जिया और अरबाज एक-दूसरे के साथ अपने प्यार के इजहार करने कोई भी मौका नही छोड़ते हैं। तो आपको जार्जिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।