By Shivakant Shukla Last Updated:
एक लड़की की शादी होने के बाद से ही लोग उसकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाने लगते हैं। इससे बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी नहीं बच पाती हैं। उन्हें शादी के बाद से ही अक्सर अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में, शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को भी इसका सामना करना पड़ा है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
पहले तो ये जान लीजिए कि, काफी दिनों तक कैटरीना कैफ ने अभिनेता विक्की कौशल को डेट करने के बाद दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। कपल ने अपने वेडिंग को काफी सीक्रेट रखा था। हालांकि, शादी के बाद वह अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। साथ में क्रिसमस मनाने से लेकर लोहड़ी और होली मनाने तक, विक्की और कैटरीना ने सभी को बेस्ट कपल गोल्स दिए हैं। इस बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह सामने आई है।
दरअसल, 11 अप्रैल 2022 को कैटरीना कैफ को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और उन्होंने पीच कलर का लूज कुर्ता और पैंट पहना हुआ था। कैटरीना कैफ की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते ही फैंस कयास लगाने लगे कि, 'टाइगर 3' एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को एक्ट्रेस का आउटफिट बेहद पसंद आया और उन्होंने उनकी तारीफ की। तो वहीं, कुछ नेटिजंस को एक्ट्रेस प्रेग्नेंट के रूप में दिखीं। यही नहीं, नेटिजंस के एक वर्ग ने उन्हें प्रेग्नेंट भी मान लिया और तरह-तरह के कमेंट करने लगे।
एक यूजर ने लिखा, "हां, वह प्रेग्नेंट लग रही हैं।" एक अन्य ने लिखा, "कैट प्रेग्नेंट हैं।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "क्या वह गर्भवती हैं? यदि हां। तो यह सबसे अच्छी बात है जो हुआ।" एक अन्य प्रशंसक ने दावा किया, "वह गर्भवती हैं।" यहां देखें यूजर्स के कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।
(ये भी पढ़ें- रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की प्री-वेडिंग सेरेमनी: रस्म में शामिल होने पहुंचीं मां-बहन और बुआ)
याद दिला दें कि, कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल से 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी की थी। उनकी शादी भव्य थी और इसमें करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। शादी के लिए कैटरीना ने लाल रंग का लहंगा पहना था और विक्की शेरवानी में हैंडसम लग रहे थे। शादी की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने लिखा था, "हमारे दिलों में केवल प्यार और कृतज्ञता जो हमें इस पल तक ले आई है। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की तलाश है, क्योंकि हम इस नई यात्रा को एक साथ शुरू कर रहे हैं।"
जैसा कि, हमने आपको पहले ही बताया कि, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने रिश्ते को शादी के दिन तक सीक्रेट रखा था, लेकिन शादी के बाद उन्हें कई बार हाथों में हाथ डालकर साथ में चलते हुए स्पॉट किया गया है।
(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा संग बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं लेटेस्ट तस्वीरें)
वर्क फ्रंट की बात करें तो, कैटरीना कैफ अगली बार 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। वहीं, विक्की कौशल की एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ एक फिल्म है। फिलहाल, एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी रूमर्स पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।