नव्या नवेली-सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ वेकेशन कर रहे एंजॉय, रूमर्ड कपल ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत

अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा कथित तौर पर एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिश्ते में हैं और ऐसा लगता है कि, वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट से प्रमुख संकेत छोड़ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

नव्या नवेली-सिद्धांत चतुर्वेदी एक साथ वेकेशन कर रहे एंजॉय, रूमर्ड कपल ने सोशल मीडिया पर दिए संकेत

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) कई बार स्पष्ट कर चुकी हैं कि, शोबिज में प्रवेश करने की उनकी कोई योजना नहीं है। लेकिन वह अभी भी टिनसेल टाउन में सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अपनी प्रोफेशनल वर्क फ्रंट से लेकर अपनी सोशल मीडिया गतिविधियों और सार्वजनिक उपस्थिति तक, वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, 'गली बॉय' फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ उनके कथित अफेयर की खबर सुर्खियों में हैं।

navya naveli

पहले तो ये जान लीजिए कि, नव्या नवेली नंदा का नाम जावेद जाफरी के बेटे मीजान के साथ भी जुड़ चुका है। हालांकि, ये महज एक अफवाह ही साबित हुई थी। नव्या अब कथित तौर पर सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं। जहां वे अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं, वहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स आग में घी डाल रहे हैं। समान स्थानों पर पोज़ देने से लेकर नव्या की पोस्ट पर सिद्धांत के क्यूट कमेंट्स तक, ये उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है और इंस्टाग्राम पर उनका लेटेस्ट पोस्ट इसे और हवा दे रहा है।

navya

(ये भी पढ़ें- अमृता राव ने अपनी प्रेग्नेंसी में हुई दिक्कतों पर की बात, बताया- सरोगेसी से IVF तक सब कुछ रहा असफल)

दोनों के इंस्टाग्राम पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि, रूमर्ड लवबर्ड्स एक साथ वेकेशन का आनंद ले रहे हैं। उनकी तस्वीरों का बैकग्राउंड और नव्या के कैप्शन फैंस के लिए बड़े संकेत दे रहे हैं। चांदनी आसमान के नीचे बैठी अपनी एक आश्चर्यजनक तस्वीर साझा करते हुए नव्या नवेली ने लिखा, "(मुस्कान) (तारा) (सफेद दिल) द्वारा फोटो खिंचवाया गया।"

navya

navya

कुछ ही घंटों बाद, सिद्धांत ने छुट्टी से एक वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, "अपना मन और मून दोनों क्लियर।"

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी ने बेटी सना की क्यूट फोटो की शेयर, व्हाइट ड्रेस में प्यारी दिखीं लाडली)

इसके पहले, 19 अप्रैल 2022 को नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टा हैंडल से अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वो किसी दुकान से सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग करती दिख रही थीं। फ्लोरल प्रिंटेड ड्रेस और नीले रंग का दुपट्टा पहने वह बेहद क्यूट लग रही थीं। नव्या ने तस्वीर को चिकन इमोजी के साथ कैप्शन दिया था। इस पोस्ट पर उनके कथित बॉयफ्रेंड व अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट करते हुए एक इमोजी बनाया था, जिसमें मुर्गा अंडे से बाहर आ रहा है।

navya

navya naveli

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने 12 साल की एज गैप के बावजूद अर्जुन कपूर संग डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी)

फिलहाल, सिद्धांत ऋषिकेश में हैं लेकिन आश्चर्य है कि, क्या उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड भी उनके साथ वहां मौजूद हैं। वैसे, दोनों के पोस्ट देखने के बाद आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.