विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर संग इसी साल कर रहे शादी की प्लानिंग: रिपोर्ट

एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी मंगेतर शीतल ठाकुर की शादी से जुड़ा एक अपडेट सामने आया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

विक्रांत मैसी अपनी मंगेतर शीतल ठाकुर संग इसी साल कर रहे शादी की प्लानिंग: रिपोर्ट

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस समय शादी की बहार चल रही है। एक्ट्रेस मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बाद जहां पॉपुलर करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। वहीं, अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। जी हां! टैलेंटेड एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) की शादी से जुड़ी खबर सामने आई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Vikrant Massey Girlfriend, Sheetal Thakur

पहले तो ये जान लीजिए कि, विक्रांत मैसी अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर के साथ साल 2015 से रिलेशनशिप में हैं। विक्रांत ने साल 2020 में अपनी गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सगाई की थी। एक इंटरव्यू में एक्टर ने कहा था कि, 'मुझे लगता है कि, सही समय आने पर इस पर बात करनी चाहिए। लेकिन, हां हमने बहुत छोटा और एक प्राइवेट फंक्शन रखा था। मैं सही समय पर शादी और हर चीज के बारे में बात करूंगा।' एक्टर के इस फंक्शन में उनके बेहद ही क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर्स शामिल हुए थे।

Vikrant Massey, Sheetal Thakur

(ये भी पढ़ें: हल्दी सेरेमनी के साथ शुरू हुईं करिश्मा तन्ना की शादी की रस्में, पेस्टल कलर्स की थीम पर हुई सजावट)

अब आइए आपको शादी के बारे में बताते हैं। दरअसल, 'ई-टाइम्स' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, अभिनेता को पहले 2021 में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद थी, हालांकि, महामारी के कारण योजनाओं में देरी हुई। इस घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने कहा, "जैसे ही वह अपनी शूटिंग पूरी करेंगे, वह इस साल शादी कर लेंगे।" ऐसे में माना जा रहा है कि, विक्रांत अपनी अपकमिंग मूवी 'गैसलाइट' की शूटिंग खत्म करने के बाद इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, खुद अभिनेता की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

Vikrant Massey, Sheetal Thakur

इससे पहले, विक्रांत ने 'बॉम्बे टाइम्स' से बात करते हुए कहा था, 'अगर लॉकडाउन नहीं होता तो मेरी शादी हो चुकी होती। मेरी और शीतल की शादी 2020 में हो जानी थी।' उन्होंने ये भी कहा था कि, 2021 में शादी हो जाएगी, लेकिन महामारी की वजह से विक्रांत की शादी पोस्टपोन होती चली गई।

vikrant and sheetal

28 जनवरी 2021 को विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें शीतल को मैसी और उनकी फैमिली के साथ गृहप्रवेश की पूजा करते हुए देखा जा सकता है। विक्रांत ने इसे शेयर करते कैप्शन में लिखा था, 'मेरी ह्यूमन मोदक और बेटर हाफ के साथ।' इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा था, जिसमें कहा था- 'अभी मेरी शादी नहीं हुई है, अपनी शुभकामनाएं संभाल कर रखें।' 

Vikrant Massey

(ये भी पढ़ें: जावेद अख्तर के फार्महाउस पर मनाया जाएगा फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी का जश्न)

विक्रांत मैसी के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पॉपुलर टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ से की थी। इसके बाद वह ‘धर्म वीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘कबूल है’ जैसे हिट सीरियल्स में नजर आए थे। विक्रांत ने फिल्म ‘लुटेरे’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में विक्रांत के काम को आलोचकों ने खूब सराहा था। इसके बाद वह ‘दिल धड़कने दो’, ‘छपाक’ और ‘गिन्नी वेड्स सनी’ समेत कई फिल्मों में नजर आए। उन्होंने ‘हसीन दिलरुबा’, ‘मिर्जापुर’, ‘ब्रोकेन बट ब्यूटीफुल’ सीजन 1 व 2 जैसी कई फिल्में और वेब सीरीज में शानदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना फैन बना लिया है। विक्रांत की अपकमिंग मूवी 'गैसलाइट' है।

Vikrant Massey

फिलहाल, हमें विक्रांत और शीतल ठाकुर की शादी का बेसब्री से इंतजार है। तो आपको इनकी जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.