अपने जन्मदिन पर पत्नी नेहा के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए अर्जुन बिजलानी

टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी का 38वां बर्थडे उनकी पत्नी नेहा स्वामी ने बड़े ही ख़ास तरीके से सेलिब्रेट किया है। इससे जुड़ी तमाम फ़ोटोज़ और वीडियोज भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अपने जन्मदिन पर पत्नी नेहा के साथ रोमांटिक डांस करते नजर आए अर्जुन बिजलानी

पहली नजर के इश्क की कुछ अलग ही बात होती है। इस दौरान एक दिल से दूसरे दिल का ऐसा खूबसूरत कनेक्शन जुड़ जाता है, जिसके एहसास को शब्दों में पिरोना थोड़ा मुश्किल दिखाई देता है। हालांकि, फर्स्ट लव का कांसेप्ट आज कल की ज्यादातर यंग जनरेशन के लिए काफी ओल्ड हो चुका है, लेकिन बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के ऐसे कई सितारे हैं जो अपनी महबूबा को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। तब से लेकर अब तक इन कपल्स के रिश्ते में उतना ही रोमांस है, जितना कि सालों पहले था। 

टीवी के पॉपुलर एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) और उनकी वाइफ नेहा स्वामी (Neha Swami) की जोड़ी इन्हीं में से एक है, जिनको पहली नजर में ही एक-दूसरे से प्यार हो गया था। 9 सालों के लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 9 मई 2013 को शादी रचाई थी। हालांकि, इनकी शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी अक्सर सोशल मीडिया पर ये लव बर्ड्स एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं।

31 अक्टूबर, 2020 को अर्जुन की वाइफ नेहा स्वामी ने अपने हैंडसम हबी के लिए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक के बाद एक कई सारी प्यारी पोस्ट शेयर की, और करे भी क्यूं न, ये मौका ही कुछ ख़ास है। दरअसल, आज के दिन अर्जुन का 38वां बर्थडे है, जिसके सेलिब्रेशन की उनकी पत्नी नेहा ने कुछ खूबसूरत फोटोज और वीडियो शेयर की हैं।

नेहा ने अर्जुन के साथ किये गए एक रोमांटिक डांस की वीडियो भी शेयर की है, जिस पर फैंस का दिल आ गया है। वीडियो में ये कपल एक-साथ बेहद ही प्यारा लग रहा है। इसके साथ ही वीडियो के कैप्शन में अर्जुन के लिए नेहा ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है। नेहा ने लिखा, “मेरे बेबी बू को हैपी बर्थ डे। मेरे बेस्ट मैन जिनसे मैंने प्यार किया, मेरे सुपर हीरो, मेरे क्रेजी और शरारती बॉय। मुझे हर दिन 1000000000000 चीजें सिखाने के लिए और उन्हें दोहराने पर दोबारा फिर सिखाने के लिए शुक्रिया। लव यू मिस्टर बिजलानी, एक बार फिर सबसे ज्यादा प्यार करने वाले प्रेरक और दुनिया के सबसे अच्छे पति को जन्मदिन की शुभकामनाएं।” (ये भी पढ़ें: अर्जुन बिजलानी ने ऐसे मनाया कोरोना संक्रमित पत्नी नेहा स्वामी का बर्थडे, देखें वीडियो)

नेहा के साथ ही, बर्थडे बॉय अर्जुन ने भी अपने जन्मदिन से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं और उन्होंने कैप्शन में रेड हार्ट की इमोजी बनाई है। यहां देखें अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की खूबसूरत तस्वीरें। (ये भी पढ़ें: गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधी काजल अग्रवाल, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें)

पत्नी का मनाया था बर्थडे

अभी कुछ ही दिनों पहले, 12 अक्टूबर 2020 को कोरोना संक्रमित पत्नी नेहा स्वामी के बर्थडे को अर्जुन बिजलानी ने भी कुछ अलग अंदाज में मनाया था, जोकि नेहा के लिए सरप्राइज जैसा रहा था। सेलिब्रेशन के वीडियो को अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अर्जुन ने दूरी बनाए रखने का ध्यान देते हुए नेहा का जन्मदिन अकेले ही सेलिब्रेट किया था। इस दौरान अर्जुन ने नेहा के लिए केक अरेंज किया था और घर को डेकोरेट किया था, और फिर नेहा से केक भी कटवाया था। कोरोना वायरस के कारण अर्जुन अपनी पत्नी और बेटे अयान बिजलानी के नजदीक तो नहीं जा सके थे, लेक‍िन दोनों से दूरी बनाए रखते हुए उन्होंने नेहा के बर्थडे को अच्छे से सेलिब्रेट किया था।

ध्यान रहे कि, पिछले दिनों अर्जुन ने पत्नी नेहा के कोविड 19 पॉजिट‍िव पाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। वहीं, बाद में बेटे के भी कोरोना पॉज‍िट‍िव पाए जाने के बाद एक्टर ने चिंता जाहिर करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया था। (ये भी पढ़ें: पहले बेबी को लेकर अनिता हस्सनंदनी हैं रेडी या नर्वस? एक्ट्रेस कर रहीं विचार)

फिलहाल, ये कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश है। तो आपको अर्जुन के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.