सिंगर अर्जुन कानूनगो-कार्ला शादी के बाद गए नाइट आउट पर, ब्लैक आउटफिट में दिखे खूबसूरत

हाल ही में, सिंगर अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पत्नी कार्ला डेनिस के साथ शादी के बाद अपने पहले नाइट आउट की तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

सिंगर अर्जुन कानूनगो-कार्ला शादी के बाद गए नाइट आउट पर, ब्लैक आउटफिट में दिखे खूबसूरत

फेमस सिंगर अर्जुन कानूनगो (Arjun Kanungo) ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस (Carla Dennis) से शादी कर अपने गृहस्थ जीवन की शुरुआत कर दी है। न्यूली मैरिड कपल ने शादी के अगले दिन एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज' के रूप में अपनी 'फर्स्ट नाइट आउट' की तस्वीरें साझा की हैं।

ARJUN KANUNGO

पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन और कार्ला पिछले 7 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों ने हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थामते हुए 10 अगस्त 2022 को शादी रचाई और अगले दिन यानी 11 अगस्त 2022 को एक रिसेप्शन पार्टी रखी, जो एक स्टार स्टडेड पार्टी थी। कपल की इस पार्टी में उनके परिवार वाले और फिल्मी जगत से जुड़े कई बड़े सितारे शामिल हुए थे। 

ARJUN KANUNGO

अब अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टा अकाउंट से शादी के बाद पहले नाइट आउट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, कपल ने ब्लैक आउटफिट को कैरी किया था। जहां, सिंगर ब्लैक कलर के टू-पीस सूट में बेहद हैंडसम लग रहे थे, वहीं उनकी पत्नी कार्ला थाई-हाई स्लिट ऑफ-शोल्डर ड्रेस में काफी स्टनिंग दिख रही थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मिस्टर एंड मिसेज के रूप में हमारा पहला नाइट आउट।''

ARJUN KANUNGO

ARJUN KANUNGO

ARJUN KANUNGO

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने अपने आलीशान घर की दिखाई झलक, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

इससे पहले, 11 अगस्त 2022 को अर्जुन कानूनगो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और कार्ला डेनिस की तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह अपने वेडिंग आउटफिट्स में स्टनिंग लग रहे थे। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा था, "हमारे परिवारों और हमारे करीबी दोस्तों की मौजूदगी में कार्ला और मैंने कल शादी कर ली। हमें कितना प्यार मिला और ये हमारे लिए कितना खास था, यह शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। ये हमारी यात्रा की शुरुआत है। हम इसे आप लोगों के साथ साझा करने के लिए भाग्यशाली महसूस करते हैं। हमें अपने जीवन की नई शुरुआत के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए- अर्जुन और कार्ला कानूनगो।"

ARJUN KANUNGO

ARJUN KANUNGO

(ये भी पढ़ें- ईशा अंबानी ने बहन इशिता संग शेयर की 7 लाख रुपए की स्टनिंग ड्रेस! दिखा बहनों का खास बॉन्ड)

बता दें कि, अर्जुन कानूनगो को असली पहचान गाने 'बाकी बातें पीने बाद' से मिली थी। उन्होंने पिछले कुछ सालों में कई सिंगल्स दिए हैं। इनमें 'तुम ना हो', 'वो बारिशें', 'फुरसत', 'तू ना मेरा', 'आया ना तू' और कई हिट गाने शामिल हैं। 

ARJUN KANUNGO

(ये भी पढ़ें- श्रीदेवी की जयंती पर जान्हवी-खुशी कपूर ने अपनी मां को किया याद, शेयर कीं अनमोल तस्वीरें)

वैसे, आपको अर्जुन-कार्ला के नाइट आउट की ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(Picture Credit: Instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.