अर्जुन कपूर GF मलाइका के लिए दिखे प्रोटेक्टिव, आलिया-रणबीर समेत सितारों संग दिवाली के बाद की पार्टी

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे, जहां मलाइका के लिए उनके प्रोटेक्टिव बिहेवियर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आइए देखते हैं वो वीडियो।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अर्जुन कपूर GF मलाइका के लिए दिखे प्रोटेक्टिव, आलिया-रणबीर समेत सितारों संग दिवाली के बाद की पार्टी

दिवाली का त्योहार हो और बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारों के घर में पार्टी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है। 04 नवंबर 2021 को अनिल कपूर के घर पर, दिवाली के उपलक्ष्य में पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में बी-टाउन के पॉवर कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों की दिवाली बैश की तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है, लेकिन इस दौरान सबसे दिल छू लेने वाली चीज अर्जुन का मलाइका के लिए प्रोटेक्टिव होना था।

Arjun Kapoor With Malaika Arora

दरअसल, बीती रात को अनिल कपूर के घर में दिवाली की पार्टी आयोजित की गई। इस पार्टी में अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ पहुंचे। दोनों ने साथ में पैपराज़ी को कई सारे पोज़ दिए। हालांकि जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया, वो अर्जुन का अपनी लेडीलव मलाइका के लिए प्रोटेक्टिव होना था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

(ये भी पढ़ें- विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साथ में मनाई दिवाली, शादी के रूमर्स के बीच वायरल हो रहीं फोटोज)

वीडियो में अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में जाने के लिए कार से उतरते हुए देखे जा सकते हैं। कार से पहले अर्जुन उतरते हैं और फिर वो मीडिया वालों से दूर हटने को कहते हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, अर्जुन मलाइका के लिए किस कदर प्रोटेक्टिव हो रहे हैं। उनका ये जेश्चर उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

लुक की बात करें तो, अर्जुन कपूर ब्लैक कलर के कुर्ता-पायजामा में डैपर लग रहे थे। वहीं, उनकी लेडीलव मलाइका ने तो अपने अट्रैक्टिव लुक से महफिल जमा दी थी। उन्होंने रिच पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने नीयॉन कलर के स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पेयर किया था। अपने लुक को एक्ट्रेस ने व्हाइट नेकलेस, टाइट बन, सिल्वर कलर के स्टाइलिश बैग और एक हाथ में पहने पिंक चूड़ियों से कंप्लीट किया था। वो अपने ओवरऑल लुक में बेहद स्टनिंग लग रही थीं।

Malaika With Arjun At Anil Kapoor Diwali Party

(ये भी पढ़ें- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की दिवाली पूजा की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे के प्यार में डूबा दिखा कपल)

मलाइका-अर्जुन ने सितारों संग की आफ्टर दिवाली पार्टी

अर्जुन कपूर और उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा ने अनिल कपूर के घर में दिवाली पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट समेत कई सितारों के साथ पार्टी एंजॉय की। इस पार्टी के लिए मलाइका अरोड़ा ने सिल्वर कलर की लेदर पैंट पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर का स्टाइलिश क्रॉप टॉप पहना था। वहीं, अर्जुन उसी ब्लैक कुर्ता-पायजामे में दिखे। दोनों को कार में स्पॉट किया गया।

अनिल कपूर की पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में बोनी कपूर, उनकी दोनों बेटियां जान्हवी कपूर-खुशी कपूर, संजय कपूर और उनकी बेटी शनाया कपूर, कुणाल रावल, अर्पिता मेहता समेत कई सितारे शामिल हुए थे। इस दौरान पार्टी में कपूर सिस्टर्स ने अपने हुस्न का जलवा दिखाया था। जान्हवी कपूर ने सिल्वर मिरर वर्क वाले स्लीवलेस ब्लाउज के साथ ग्रीन कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, वहीं खुशी बेबी पिंक कलर की स्कर्ट और ऑफ शॉल्डर टॉप में दिखाई दीं और उनकी चचेरी बहन शनाया कपूर ने फिरोजी कलर की साड़ी भारी ज़री वर्क वाले ब्लाउज के साथ कैरी की थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें फोटोज।

(ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने बहू ऐश्वर्या-बेटे अभिषेक के साथ पुराने घर 'प्रतीक्षा' में मनाई दिवाली, सामने आई फोटो)

फिलहाल, ये कहना गलत नहीं होगा कि, अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में सबसे ज्यादा सुर्खियां अर्जुन और मलाइका ने बटोरी थीं। वैसे, आपको दिवाली बैश की तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.