अर्जुन कपूर GF मलाइका संग मालदीव में कर रहे एंजॉय, साइकिलिंग करते कपल का वीडियो आया सामने

हाल ही में, एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने मालदीव वेकेशन से गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग साइकिलिंग करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

अर्जुन कपूर GF मलाइका संग मालदीव में कर रहे एंजॉय, साइकिलिंग करते कपल का वीडियो आया सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले करीब 5 सालों से अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दोनों अपने प्यार का इजहार करने में तनिक भी ​नहीं हिचकिचाते हैं। इसकी झलक सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिलती रहती है। मौजूदा समय में दोनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Malaika And Arjun

पहले तो ये जान लीजिए कि, पूर्व पति व अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के एक साल बाद ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था और तभी से दोनों अपनी प्यारी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं। लेकिन, कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि, कपल के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और वह ब्रेकअप की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन, हाल ही में, दोनों की वेकेशन सामने आई तस्वीरों ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है। 

Malaika And Arjun

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने बताई उस रात की कहानी, जब अगली सुबह अरबाज खान से लेना था तलाक)

अब आइए आपको दिखाते हैं दोनों की मालदीव वेकेशन की झलकियां। दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जन कपूर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। वह एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने 4 दिसंबर 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ वीडियोज शेयर किए हैं, जिसमें वह समुद्र के तट पर किसी रिजॉर्ट में साइकिलिंग करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी लेडीलव मलाइका अरोड़ा भी साइकिलिंग करती देखी जा सकती हैं।

इसके अलावा, अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें समुद्री तट पर वाइन, ग्लास और मलाइका के पैर नजर आ रहे हैं।

malaika Arora

(ये भी पढ़ें- विक्की-कैटरीना की लव स्टोरी: मजाक में शुरू हुआ था सिलसिला, प्यार परवान चढ़ते नहीं लगी देर)

वहीं, मलाइका ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर मालदीव से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें आप यहां देख सकते हैं।

malaika Arora

malaika Arora

malaika Arora

(ये भी पढ़ें- नई दुल्हन ऐश्वर्या शर्मा ने याद किया 'सात वचन' का सबसे मजेदार पल, सुनकर नहीं रुकी थी लोगों की हंसी)

फिलहाल, एक्टर के इन पोस्ट को देखने के बाद ये तो साफ है कि, वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मालदीव की वादियों में खूब मस्ती कर रहे हैं। तो आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.