ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा मालदीव में एंजॉय कर रहे हॉलीडे, शेयर कीं तस्वीरें

अपने ब्रेकअप रूमर्स के बीच हाल ही में, स्टार कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने मालदीव वेकेशन से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा मालदीव में एंजॉय कर रहे हॉलीडे, शेयर कीं तस्वीरें

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने न केवल अपने फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट से लोगों को प्रेरित किया है, बल्कि वो अपनी निजी जिंदगी से भी लोगों को प्रभावित करती हैं। मलाइका ने अपनी 19 साल की शादी को तोड़कर अपने से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग रिश्ता रखकर ये साबित कर दिया कि, वो समाज के रूढ़िवादी विचारों को किनारे करके अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना पसंद करती हैं।

Malaika And Arjun

पूर्व पति व अभिनेता अरबाज खान से तलाक लेने के एक साल बाद ही मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक कर दिया था और तभी से दोनों अपनी प्यारी केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत रहे हैं। हालांकि, कुछ समय से ऐसी अफवाहें थीं कि, कपल के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और वे ब्रेकअप की घोषणा कर सकते हैं। लेकिन, हाल ही में, दोनों साथ में वेकेशन एंजॉय करते हुए इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया है।

(ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने बताई उस रात की कहानी, जब अगली सुबह अरबाज खान से लेना था तलाक)

Malaika And Arjun

दरअसल, मलाइका अरोड़ा और अर्जन कपूर इन दिनों मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दोनों ने साथ में कोई तस्वीर तो शेयर नहीं की है, लेकिन सेम टाइमलाइन पर दोनों के इंस्टा हैंडल पर मौजूद तस्वीरें इस बात का सबूत हैं कि, वे एक-दूसरे के साथ मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने 2 दिसंबर 2021 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं।

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor Maldives Vacation

Arjun Kapoor Maldives Vacation

अर्जुन कपूर ने अपनी एक इंस्टा स्टोरी के जरिए ये भी बताया है कि, उनकी लेडीलव ने हॉलीडे के समय इंस्टा पर स्क्रॉल करते हुए पकड़ लिया। एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो कुर्सी पर बैठकर फोन चला रहे हैं। ये एक कैंडिड फोटो है, जिसे उनकी लेडीलव मलाइका ने लिया है। इस तस्वीर के साथ अर्जुन ने लिखा है, “जब वो आपको हॉलीडे पर इंस्टाग्राम स्क्रॉल करते हुए पकड़ लेती हैं।”

Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें- 'भाभीजी' कहने पर शरमाईं अनुष्का रंजन, पति आदित्य सील संग शादी के बाद पहली बार हुईं स्पॉट)

वहीं, मलाइका अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी कई सिजलिंग फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्हें मालदीव के समुद्री तटों को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है।

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora

कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही थीं कि, अर्जुन और मलाइका कुछ गलतफहमी के कारण बात नहीं कर रहे हैं। इन खबरों के सामने आने के बाद कहा जा रहा था कि, शायद उनका रिश्ता ब्रेकअप की कगार पर है, लेकिन मालदीव वेकेशन से सामने आईं इन तस्वीरों ने दोनों के ब्रेकअप को झूठा करार दिया है।

Malaika Arora And Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें- जूही चावला संग पिता सनी देओल का रोमांस देख रोने लगे थे बेटे करण देओल, एक्टर ने बताया किस्सा)

फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की साथ में मालदीव से फोटो सामने आने का इंतजार है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- अर्जुन, मलाइका)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.