मलाइका अरोड़ा BF अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, हाथ में हाथ डाले नजर आया कपल

हाल ही में, स्टार कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों डिनर डेट को एंजॉय करने के बाद अपने-अपने घर जा रहे थे।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मलाइका अरोड़ा BF अर्जुन कपूर संग डिनर डेट पर हुईं स्पॉट, हाथ में हाथ डाले नजर आया कपल

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) फिल्मी दुनिया की एक ऐसी जोड़ी हैं, जिन्होंने अपनी क्यूट केमिस्ट्री के जरिए फैंस के दिलों में जगह बनाई है। बेशक शुरुआती दिनों में, दोनों को उनके रिश्ते की वजह से काफी ट्रोल किया गया था। लेकिन आज के समय में, फैंस मलाइका और अर्जुन को एक साथ देखकर काफी खुश होते हैं। ऐसे में दोनों भी फैंस को कपल गोल्स देने में पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में, मलाइका और अर्जुन को मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले नजर आए। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

arjun kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। इतना ही नहीं, मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली के हर फंक्शन में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई देते हैं।

(ये भी पढ़ें: दीया मिर्जा ने पहली बार दिखाया बेटे अव्यान का चेहरा, मां की गोद में सोते हुए प्यारे लग रहे लाडले)

arjun kapoor and malaika

दरअसल, 17 सितंबर 2021 की रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जहां से दोनों अपनी रोमांटिक डिनर डेट को एंजॉय करके अपने-अपने घर जा रहे थे। इस खास मौके को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद करने में देर नहीं लगाई। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन और मलाइका के इस खूबसूरत पल की फोटोज से बना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो, इस डिनर डेट पर दोनों ने बेहद ही सिंपल लुक अपनाया हुआ था। मलाइका ने डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था और पैरों में व्हाइट स्लीपर पहनी हुई थी। दूसरी तरफ, अर्जुन हमेशा की तरह ऑल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे थे, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें: वरुण धवन ने वाइफ नताशा संग शेयर की रोमांटिक फोटो, एक्टर की गोद में बैठी दिखीं स्टार वाइफ)

अर्जुन कपूर ने 25 जून 2021 को अपना 36वां बर्थडे मनाया था। इस खास दिन की शुरुआत अर्जुन ने अपनी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ एक लंच डेट से की थी, जिसकी झलक उन्होंने 28 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर दिखाई थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, अर्जुन कपूर खिड़की से बाहर की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान ग्रे कलर की हुडी में वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन कपूर की ये तस्वीर उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने क्लिक की थी, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में दी थी।

(ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या पत्नी नताशा और बेटे अगस्त्य संग दुबई में कर रहे एंजॉय, देखें खूबसूरत तस्वीरें)

arjun kapoor

इस तस्वीर के साथ अर्जुन कपूर ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया था। उन्होंने लिखा था, ‘बर्थडे लंच पर सोच में फंस गया था... एक साल में कितने अंतर आ जाते हैं... एक साल पहले मैं निराश, थका हुआ और भ्रमित था, आज मैं नई ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तैयार बैठा हूं, ताकि जीवन में आने वाली किसी भी परेशानी का सामना कर सकूं। मैं सिर्फ उन लोगों को बताना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा समर्थन किया और मेरी देखभाल की। मेरे काम के साथी, प्रशंसक, दोस्त, परिवार और मेरा बच्चा मेरे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद। फोटो क्रेडिट: मलाइका अरोड़ा। वह मुझे अच्छा दिखना सिखाती हैं।’

arjun and malaika

फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने डेटिंग पीरियड को खूब एंजॉय कर रहे हैं। तो आपको कपल का ये वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.