अर्जुन कपूर ने 2.43 करोड़ की खरीदी Maybach GLS600 SUV, नंबर में है खास बात

हाल ही में, अभिनेता अर्जुन कपूर ने मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस600 एसयूवी कार खरीदी है, जिसकी कीमत 2.43 करोड़ रुपये है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

अर्जुन कपूर ने 2.43 करोड़ की खरीदी Maybach GLS600 SUV, नंबर में है खास बात

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की खूबसूरत दोस्ती के बारे में फैंस अच्छी तरह जानते हैं। दोनों ने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी और ये भी सच है कि, दोनों शानदार अभिनेता हैं। लेकिन अब लगता है कि, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की पसंद भी एक जैसी हो गई है। बीते दिनों, रणवीर सिंह ने मर्सिडीज-बेंज जीएलएस600 एसयूवी कार खरीदी थी और इस कार में रणवीर अपने दोस्त अर्जुन के साथ घूमने भी निकले थे। हाल ही में, अर्जुन कपूर ने भी मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस600 एसयूवी (Mercedes-Maybach GLS600 SUV) कार को खरीद लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की जमकर चर्चा हो रही है। आइए आपको एक्टर की कार के बारे में बताते हैं।

arjun kapoor

पहले आप ये जान लीजिए कि, अर्जुन कपूर को महंगी कारों का काफी ज्यादा शौक है, जिस वजह से उनके गैराज में कई लग्जरी कार्स खड़ी हैं, जिसमें लैंड रोवर, मासेराती लेवांटे, ऑडी क्यू5 और होंडा सीआरवी शामिल हैं। वहीं अब इस लिस्ट में Maybach GLS600 SUV जुड़ गई है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

(ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने खरीदी 2.18 करोड़ की BMW M8 कूप कार, हैरान कर देने वाले हैं फीचर्स)

arjun kapoor car collection

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने गैराज में नीले रंग की एक मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस600 एसयूवी कार को शामिल किया है। बीते दिनों, अभिनेता को एक शूट लोकेशन के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां पर उनकी नई कार ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। उन्होंने अपनी कार का नंबर 02911 रखा है, जो उनके पिता बोनी कपूर के बर्थडे 29 दिसंबर और बहन अंशुला के बर्थडे 11 नवंबर की तारीख है। अर्जुन की इस कार की कीमत 2.43 करोड़ रुपये है, जिसमें कई लग्जरी चीजों को शामिल किया गया है।

(ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा की चार महंगी चीजें: 2.5 करोड़ की कार और 17 लाख की बाइक है इसमें शामिल)

इस कार में वह सभी आधुनिक सुविधाएं और फीचर्स हैं, जो इस कीमत की कार में मिलने चाहिए। अर्जुन की इस नई मर्सिडीज-मेबैक जीएलएस600 कार के बाहरी हिस्से में भारी क्रोम इंसर्ट्स शामिल हैं, जिनका उपयोग कार के बड़े डिज़ाइन पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है। इस कार में 4-लीटर का V8 इंजन है, जो ट्विन-टर्बोचार्ज्ड है। यह सुविधा सिर्फ एएमजी कार में मौजूद होती है। इस कार में मेबैक GLS600 की विशेषताओं के अनुसार इंजन और गियरबॉक्स पर काम किया गया है। कंपनी ने इंजन को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से बनाया है और गियरबॉक्स को ठीक से शिफ्ट किया है, जिससे सीट काफी कंफर्टेबल महसूस होती है।

(ये भी पढ़ें: रानी मुखर्जी के 7 करोड़ वाले नए लग्जीरियस अपार्टमेंट की फोटोज, दिखता है समुद्र का खूबसूरत नजारा)

arjun kapoor new car

अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ

अर्जुन कपूर, अभिनेता अरबाज खान की एक्स वाइफ व एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। यही नहीं, मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं।

arjun kapoor personal life

वर्क फ्रंट की बात करें तो, अर्जुन की अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' 10 सितंबर 2021 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अर्जुन के साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम नजर आएंगे। इसके अलावा, अर्जुन कपूर 'एक विलन रिटर्न्स' की भी शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

arjun kapoor career

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, अर्जुन कपूर की ये कार लग्जरी सुविधाओं से लैस है। तो आपको अभिनेता की ये कार कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.