By Prakash Joshi Last Updated:
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। कपल की रोमांटिक तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किए जाते हैं। इन दिनों ये जोड़ा हिमाचल के धर्मशाला में अपनी छुट्टियों को एंजॉय कर रहा है। जहां से हाल ही में अर्जुन ने मलाइका की एक तस्वीर शेयर करते हुए एक खास बात बताई है।
दरअसल, अर्जुन कपूर ने 17 नवंबर 2020 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम की स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में मलाइका की पीठ दिख रही, और देखने से लगता है कि अर्जुन ने ये तस्वीर चुपचाप क्लिक की है। फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका ने मल्टी-कलर्ड चेक वाला आउटफिट पहना है। जितनी ही प्यारी ये तस्वीर है, उससे कहीं ज्यादा जबरदस्त इसका कैप्शन है। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जाकर इन्हें चैक आउट करें।' फैंस द्वारा इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है।
मलाइका अरोड़ा ने 17 नवंबर 2020 को करीना कपूर खान और तैमूर संग एक फोटो शेयर की। इस फोटो में तीनों लोगों को सर्दियों की धूप का आनंद लेते देखा जा सकता है। फोटो शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा, “पहाड़ों का आनंद”। इसके साथ ही उन्होंने करीना कपूर खान को टैग करते हुए #TimTim लिखा। (ये भी पढ़ें: तारा सुतारिया आदर जैन संग मालदीव में कर रही हैं एंजॉय! ये खूबसूरत तस्वीरें हैं गवाह)
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, उनके पति सैफ अली खान व बेटे तैमूर संग इस समय हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में हैं। यहां वह खूब एंजॉय कर रही हैं। इसकी कई तस्वीरें व वीडियोज अब तक सामने आ चुके हैं। करीना के पति सैफ अली खान और एक्टर अर्जुन कपूर फिल्म ‘भूत पुलिस’ की शूटिंग के लिए वहां गए हैं। ऐसे में इनके साथ करीना, तैमूर और मलाइका घूमने के लिए गए हुए हैं।
मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर धर्मशाला की कई फोटोज शेयर की हैं, जो देखने में बेहद प्यारी हैं और ये फैंस का दिल भी जीत रही हैं। (ये भी पढ़ें: पति रोहित ने अनिता हस्सनंदनी को किया किस, एक्ट्रेस ने फोटो संग लिखा- 'किस करने पर बेबी मारता है किक')
23 अक्टूबर 2020 को अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा की एक क्यूटनेस से भरी तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में मलाइका गुलाबी ट्रैक सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और साथ ही वो कैमरे के लिए पोज देते हुए, और पाउट बनाते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो पर अर्जुन ने अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए लिखा था, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे फूल @malaikaaroraofficial।' वैसे अर्जुन ने मलाइका के लिए जो 'Fool' यानी 'बेवकूफ' लिखा था, वो उन्होंने उनके लिए प्यार से लिखा था।
मलाइका और अर्जुन कपूर ने करीब एक साल पहले यानी साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। दोनों की लव स्टोरी सामने के बाद से उनसे एक सवाल लगातार पूछा जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे? इंटरव्यूज़ से लेकर उनके फोटोज पर कमेंट करके लोग ये सवाल पूछ ही लेते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं? लेकिन दोनों ही इस सवाल को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है जब करेंगे तब सबको बता देंगे। वहीं, 16 अप्रेल 2020 को 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी और मलाइका की शादी को लेकर सवाल कर ही लिया। इस पर अर्जुन ने हंसते हुए जवाब दिया था, 'अभी शादी होगी भी तो कैसे? अगर करनी भी होगी तो? जब हम शादी करेंगे तब हम आप सबको बताएंगे। फिलहाल हमारा शादी का कोई प्लान नहीं है।' (ये भी पढ़ें: दुबई में एंजॉय कर रही है धोनी की फैमिली, सामने आईं बेटी जीवा की क्यूट तस्वीरें व वीडियो)
फिलहाल, ये कपल हिमाचल की वादियों में अपनी छुट्टियों को खूब एंजॉय कर रहा है। तो आपको अर्जुन द्वारा शेयर की गई मलाइका अरोड़ा की तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।