गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग उनके पैरेंट्स के घर डिनर करने पहुंचे अर्जुन कपूर, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ उनके पैरेंट्स के घर डिनर करने पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा संग उनके पैरेंट्स के घर डिनर करने पहुंचे अर्जुन कपूर, सामने आया वीडियो

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) फिल्मी दुनिया के पॉपुलर कपल हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को काफी समय पहले पब्लिक कर दिया था, जिसके बाद से ही दोनों अपनी क्यूट लव लाइफ की वजह से हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। खास बात ये है कि कपल को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है, जिसमें दोनों की लवली केमिस्ट्री साफ देखने को मिलती है। वहीं, अब अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ उनके माता-पिता के घर पर डिनर करने पहुंचे, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइए आपको दिखाते हैं कपल का वो वीडियो।

इससे पहले आप ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा की पहली शादी अभिनेता सलमान खान के भाई व एक्टर अरबाज खान के साथ हुई थी। शादी के बाद मलाइका के एक बेटा हुआ, जिसका नाम अरहान खान है। लेकिन कुछ समय बाद ही, मलाइका और अरबाज के रिश्ते में तनाव पैदा होने लगा और इसी वजह से दोनों ने आपसी सहमति से साल 2017 में तलाक ले लिया था। वहीं, अब अरहान अपनी मां मलाइका के साथ रहते हैं। अरबाज से तलाक लेने के बाद मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने साल 2019 में अर्जुन कपूर के बर्थडे पर अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था। इसके बाद से दोनों को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है क्योंकि अर्जुन और मलाइका की उम्र में काफी अंतर है। लेकिन लोगों की बातों को किनारा करते हुए, अर्जुन और मलाइका अपनी लव लाइफ को काफी ज्यादा एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। हालांकि, दोनों की शादी की खबरों समय-समय पर उठती रहती हैं, लेकिन दोनों ही हमेशा अपनी शादी से जुड़े सवालों को टाल देते हैं। (ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप की बेटी आलिया ने बताया बॉयफ्रेंड शेन संग रिलेशनशिप का सीक्रेट, कही ये बात)

आइए अब आपको आपको अर्जुन और मलाइका का लेटेस्ट वीडियो दिखाते हैं। दरअसल, बीती रात अर्जुन मलाइका अरोड़ा के साथ उनके माता-पिता के घर पर डिनर के लिए पहुंचे थे। इस दौरान अर्जुन कपूर और मलाइका के साथ एक्ट्रेस का बेटा अरहान भी मौजूद था। इसके अलावा इस डिनर में मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा, उनके पति व बच्चे भी पहुंचे थे, जिसका एक वीडियो मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने 18 फरवरी 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ घर से बाहर निकलते हैं और फिर दोनों अपनी-अपनी कार में बैठ जाते हैं। वीडियो में आगे अरहान अपनी मौसी अमृता राव की फैमिली के साथ नजर आते हैं और फिर वह सब भी कार में बैठ जाते हैं। लुक की बात करें, तो अर्जुन कपूर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में हैं और मलाइका कैजुअल में नजर आ रही हैं। इस दौरान दोनों ने ही अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। (ये भी पढ़ें: सारा अली खान ने फैंस के साथ शेयर की अपने 'मिस्ट्री मैन' की फोटो, जानें कौन है वो शख्स?)

इससे पहले, कपल ने 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों ने प्यार के इस खास दिन को काफी रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट किया था। मलाइका ने अर्जुन की बैकसाइड की फोटो शेयर की थी। इस फोटो में एक्टर ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिस पर लिखा है ‘लव इज इन द एयर’। एक्ट्रेस की इस पोस्ट को अर्जुन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर रीपोस्ट किया था। इसके अलावा, मलाइका ने एक ब्यूटीफुल व्हाइट कलर की ड्रेस में अपनी फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के आगे गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता रखा हुआ है और बैकग्राउंड में की गई डेकोरेशन उनकी तस्वीर में चार-चांद लगा रही है। (ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर के IPL में सेलेक्शन के बाद बहन सारा ने दी बधाई, फोटो शेयर कर लिखा- 'तुम पर गर्व है')

दूसरी तरफ, अर्जुन ने भी अपने ‘वैलेंटाइन डे’ सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर की थीं। इन फोटोज में उन्होंने मलाइका को भी टैग किया था। एक्टर ने फैंस को अपनी रोमांटिक डेट के डेकोरेशन, अमेजिंग फ़ूड और अपनी गर्लफ्रेंड की झलक फैंस के साथ साझा की थी।

फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ज्यादा सीरियस हैं और इस बात को अब फैंस ने भी एक्सेप्ट कर लिया है। तो आपको मलाइका और अर्जुन की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: विरल भयानी)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.