जब रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर तो देखती रह गई पब्लिक, तस्वीरें ऐसी नजरें हटाना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की साथ में कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। दोनों हाल ही में एकसाथ जबरदस्त रैंप वॉक करते हुए नजर आए। एक फ्रेम में नजर आईं भाई-बहन की इस जोड़ी ने सभी का दिल जीत लिया।

img

By Tripti Sharma Last Updated:

जब रैंप पर उतरे अर्जुन कपूर-जाह्नवी कपूर तो देखती रह गई पब्लिक, तस्वीरें ऐसी नजरें हटाना हुआ मुश्किल

इस दुनिया में यदि सारे रिश्तों में कोई रिश्ता सबसे हसीन है तो वो और वो केवल भाई-बहन का रिश्ता है जो बचपन से जुड़ा होता है। दोनों साथ में खेलते-कूदते है और जैसे-जैसे बड़े होते हैं वैसे ही दोनों के बीच का जुड़ाव और भी मधुरमय होने लगता है। बहन-भाई की जिंदगी में एक ऐसी मित्र होती है जिससे आप चाहे लाख बातें क्यों न छिपा लें लेकिन उसको तो सब कुछ पहले से ही पता होता है। बचपन की यादों की साझेदारी संभाले हुए ये रिश्ता दिन पे दिन और मजबूत होता जाता है। ऐसा आमतौर पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसी कई भाई-बहन की जोड़ी है, जो इन सभी बातों का परफेक्ट उदाहरण है। बॉलीवुड के एक और कपूर खानदान के बारे में तो आप जानते ही होंगे, जिसके चार चिरागों ने न केवल दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है बल्कि चारों का आपस में रिश्ता किसी दोस्त से कम नहीं है। जी हां, हम यहां बात कर रहे है बोनी कपूर के बच्चे अर्जुन कपूर-अंशुला कपूर, जाह्नवी कपूर-खुशी कपूर की। 

हाल ही में हमारे हाथ कुछ ऐसा लगा है जिसे देखने के बाद आपका भी दिन बन जाएगा। ये बात तो आप सभी को मालूम है कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी तीनों बहनों से कितना प्यार करते हैं। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद अर्जुन कपूर ने जिस तरीके से जाह्नवी और खुशी कपूर को संभाला वो वाकई सराहनीय था। एक लीडिंग वेबसाइट से बात करते हुए जब अर्जुन से पूछा गया कि उनके रिश्ते जाह्नवी-खुशी कपूर के साथ किस तरह बेहतर हो रहे हैं और वो उनसे कैसे कनेक्टेड करते हैं तो इस पर अर्जुन कपूर ने कहा, मैं अभी भी उन्हें समझ रहा हूं और मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते को किसी की नजर ना लगे। हम सभी खराब हालातों के चलते एक साथ आए थे लेकिन हम कोशिश कर रहे हैं कि उसे हम बेस्ट बनाएं। अभी हमें बहुत आगे जाना है इससे पहले कि मैं यह कहूं कि मैं उन्हें अच्छी तरह जानता हूं। साथ ही अर्जुन ने कहा कि हमारा व्हॉट्सऐप ग्रुप है जिसके जरिए हम हमेशा एक- दूसरे से कनेक्टेड रहते हैं। (ये भी पढ़ें: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बेटी संग शादी में शिरकत करने पहुंची दिशा वकानी, तस्वीरें आईं सामने)

एक दिन पहले जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने अपने प्री-रैंप की एक झलक अपने फांस के साथ साझा की। जिसमें वो रैंप पर उतरने से ठीक पहले मीठा जैसा कुछ खाती हुई नजर आ रही थी। वो तो आपको याद ही होगा कि घर से निकलने से पहले मां दही-चीनी खिलाना नहीं भूलती थी। ठीक वैसे ही लहंगे में सजी-धजीं जाह्नवी कपूर अपनी घबराहट को शांत करने के लिए गाड़ी में मिठाई कहती हुई दिखाई दी। अरे! अब आप कहेंगे कि इसमें खबर जैसा क्या नया है तो तसल्ली जनाब, यहां हम बात केवल जाह्नवी कपूर की नहीं बल्कि उनके बड़े भैया अर्जुन कपूर की भी कर रहे हैं। हाल ही में भाई-बहन की इस खूबसूरत जोड़ी ने रैंप पर एक साथ अपना जलवा बिखेरा। दोनों को एक साथ एक फ्रेम में देखने के लिए न जाने हम कब से बेताब बैठे थे। सबसे पहले तो आप दोनों की एक खूबसूरत झलक देखिए फिर आपको बताते हैं कि आखिरकार पूरा मामला है क्या। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर पहली बार अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ फैशन रैंप पर उतरी। भाई-बहन की इस जोड़ी ने उतरने से पहले ही सबकी नजरें अपनी तरफ खींच ली। इन दोनों की जोड़ी प्राइड फैशन टूर में एक साथ नजर आई। भाई-बहन को साथ में देखकर सभी की आंखें उनकी ग्लैमरस और गॉर्जियस स्टाइल पर ठहर गईं। गौरतलब है कि जान्हवी-अर्जुन कपूर ने पहली बार फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के लिए रैंप पर वॉक किया। यह फैशन शो कोलकाता में आयोजित हुआ। इस फैशन शो का थीम ‘ब्लेंडर प्राइड फैशन टूर’ 'माई क्राफ्ट, माय प्राइड' था। डिजाइनर अनामिका ने अपने कलेक्श में बाइट प्रिंट्स रखा था। इस फैशन शो में जान्हवी लेयर्ड आउटफिट कैरी किए हुए नजर आईं जो बोहो फैशन से इंस्पायर्ड था। तो वहीं अर्जुन प्लेन ब्लैक पैंट के साथ प्रिंटेड जैकेट में दिखे जो उनपर खूब फब रहा था। (ये भी पढ़ें: Dance Plus 5: इस जबरदस्त एक्ट को देख हैरान हुए शाहरुख खान, कहा- अबराम को जरुर पसंद आएगा)

(फोटो-इंस्टाग्राम)

आपको याद हो तो ‘कॉफी विद करण’ के दौरान जब अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर ने एक साथ काउच शेयर किया था तो उन्होंने पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप के बारे में कई सारे खुलासे किए थे कि उनका एक पारिवारिक व्हाट्सएप ग्रुप है, जिसमें घर के सभी लोग हैं। उन्होंने बताया था कि इस ग्रुप में वे चारों बहन-भाई बहुत मजा करते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले अर्जुन की बहन अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपने फैमिली ग्रुप की चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस ग्रुप में हमें आमतौर पर फैमिली ग्रुप जैसी कई चीजें देखने को मिली थी। कहां जा रहे हैं, इसकी जानकारी भी व्हाट्सएप के फैमिली ग्रुप में वक्त-वक्त पर परिवार के लोग देते रहते हैं। इसी तरह का फैमिली ग्रुप कुछ बोनी कपूर के परिवार का भी है। इस ग्रुप में सब लोग अपनी फ्लाइट को लेकर अपडेट देते हैं। इस ग्रुप में सब अपनी लैंडिंग करने या बोर्डिंग के बारे में भी कई तरह की जानकारी शेयर करते हैं। यहां देखिए ये मजेदार तस्वीर। (ये भी पढ़ें: शादी की खबरों के बीच नेहा कक्कड़-आदित्य नारायण ने शेयर की रोमांटिक फोटो, फैंस बोले- जल्दी कर लो शादी)

इन तस्वीरों को देखकर हम तो यही कहेंगे कि भाई-बहन की ये जोड़ी काफी मस्त है। वैसे आपके इस बारे में ख्याल कैसे हैं हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.