मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर कहा कि पहले घरवाले शादी का दबाव बना रहे थे, लेकिन हम जब शादी करेंगे तो सबको बता देंगे।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव

बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में रहते हैं। वैसे तो सेलेब्स के लिए ये एक आम बात हो गई है, लेकिन कई बार सेलेब्स इससे परेशान भी हो जाते हैं। हालांकि, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को हर परिस्थिति से अच्छे से निपटना आता है। चाहे बात उनकी प्रोफेशनल लाइफ की हो या फिर निजी जिंदगी की, उन्हें पता है कि उनको सारी बातों को कैसे हैंडल करना है। अर्जुन कपूर एक बार फिर गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। मलाइका और अर्जुन के चर्चे दूर-दूर तक होते हैं। दोनों फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते हुए अक्सर नजर आते हैं। ऐसे में इस बार फिर अर्जुन ने अपनी बातों से ये साबित कर दिया कि वो मलाइका के लिए कितने सीरियस हैं। इस दौरान उन्होंने शादी पर बात करते हुए इसके संकेत दे दिए हैं कि वो कभी भी मलाइका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

दरअसल अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पर्सनल सवाल किए गए थे, जिनके जवाब अर्जुन ने बखूबी दिए। अर्जुन ने बताया कि मलाइका से शादी को लेकर उनके घरवाले भी दबाव बनाते हैं। मगर वो सुनते सबकी हैं और करते अपने मन की हैं। उन्होंने बताया कि अब तो उनके परिवार वाले भी शादी के लिए उनको फॉर्स नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें ये बात मालूम है कि इसको सब कुछ अपने मन का करना है। अर्जुन ने ये भी कहा कि मेरे घरवालों को मालूम है कि ये कभी गलत नहीं करेगा, इसलिए वो मुझे जरुरी बात के लिए फॉर्स करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ऐसा करना छोड़ देते हैं। (ये भी पढ़ें: पति शोएब इब्राहिम संग कुछ यूं नजर आईं दीपिका कक्कड़, देखिए कैसे एक्ट्रेस ने खास पल को किया एंजॉय)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि मेरे परिवार वालों को ये बात अच्छे से पता है कि मैं जो भी निर्णय लेता हूं, वो काफी सोच-समझकर लेता हूं। ऐसे में वो एक पॉइंट तक मुझे किसी बात के लिए बोलते और फॉर्स करते हैं, उसके बाद वो कुछ भी नहीं कहते और निर्णय मेरे ऊपर ही छोड़ देते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि अगर मैं शादी को लेकर कोई निर्णय लूंगा तो अपनी फैमिली को ध्यान में रखकर ही लूंगा। यही नहीं, जब इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से बताया गया कि उनके फैंस चाहते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएं और सेटल हो जाएं। इस पर अर्जुन ने कहा कि जब भी हमारा कुछ भी ऐसा प्लान बनता है तो हम इसे फैंस से छुपाएंगे नहीं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

हालांकि, अभी तो अर्जुन ने अपनी और मलाइका की शादी की बात पर विराम लगाते हुए कहा कि इस समय हमारा कोई ऐसा प्लान नहीं है। मगर हम जब भी शादी करेंगे तो फैंस और मीडिया को इस बारे में जरुर बताएंगे क्योंकि इसमें कोई छुपाने वाली बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हम दोनों ने अभी तक कुछ ऐसा नहीं सोचा है, लेकिन मैं मीडिया का शुक्रियादा करना चाहूंगा क्योंकि उन्होंने हमेशा मेरे और मलाइका के रिलेशनशिप को इज्जत दी है। ऐसे में मैं उनकी भी बहुत इज्जत करता हूं क्योंकि रिश्ता हमेशा दोनों तरफ से चलता है। (ये भी पढ़ें: हो गया खुलासा! आदित्य नारायण संग इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी नेहा कक्कड़, ये रहा सबूत)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म ‘पानीपत’ (Panipat) हाल ही रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन (Kriti Sanon) भी अहम किरदार निभा रही थीं। इस फिल्म को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) ने निर्देशित किया था। वहीं, अर्जुन अब तमिल फिल्म 'कोमाली' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म के रीमेक के राइट्स अर्जुन के पिता और निर्देशक बोनी कपूर ने हासिल कर लिए हैं। (ये भी पढ़ें: फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर शादी की अटकलों के बीच अख्तर परिवार संग किए गए स्पॉट, देखिए तस्वीरें)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वैसे फैंस के साथ हम भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अर्जुन और मलाइका शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। आपको अर्जुन और मलाइका की जोड़ी कैसी लगती है, हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.