अर्जुन कपूर ने सौतेली बहन जान्हवी संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'पहले हमारे बीच में चुप्पी होती थी'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में अपनी सौतेली बहन जान्हवी कपूर संग इक्वेशन के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं इस बारे में।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

अर्जुन कपूर ने सौतेली बहन जान्हवी संग रिश्ते पर की बात, कहा- 'पहले हमारे बीच में चुप्पी होती थी'

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपनी बहनों से बॉन्डिंग किसी से छिपी नहीं है। एक्टर अपनी सगी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के साथ-साथ अपनी सौतेली बहनों जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) पर भी खूब प्यार लुटाते नजर आते हैं। हाल ही में, अर्जुन और जान्हवी ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें दोनों भाई-बहन ने अपनी इक्वेशन के बारे में बात की है।

arjun kapoor

पहले ये जान लीजिए कि, प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने अपनी जिंदगी में दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी दिवंगत मोना शौरी से हुई थी, जिससे उनको दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। वहीं, बोनी ने दूसरी शादी दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से की थी। कपल के दो बच्चे जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी के साल 2018 में निधन के बाद, अर्जुन और अंशुला ने अपनी सौतेली बहनों को काफी सपोर्ट किया था। उन्होंने एक्ट्रेस के निधन के बाद अपने पिता को भी काफी सहारा दिया था।

(ये भी पढ़ें: रणधीर कपूर दोनों भाइयों ऋषि-राजीव को याद कर हुए भावुक, कहा- 'उम्मीद करता हूं वो खुश होंगे')

arjun kapoor with sisters

अब आपको बताते हैं अर्जुन और जान्हवी के इंटरव्यू के बारे में। दरअसल, ‘बाजार मैग्जीन’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन और जान्हवी ने बताया, “ पहले हमारे बीच में चुप्पी होती थी। हम मिलते थे, लेकिन हमारे बीच कोई बातचीत नहीं होती थी।” जान्हवी ने आगे कहा, “मैंने अपनी फैमिली से बहुत कुछ सीखा है। हमारे एक ही पिता हैं, हमारा एक ही खून है।” इस बीच अर्जुन ने अपनी बहन को चिढ़ाते हुए कहा, “खुशी हुई कि, आपको ये बात समझ आ गई।”

arjun kapoor and janhvi kapoor

जान्हवी ने आगे कहा, “और ये ऐसी चीज है, जिसे हमसे कोई नहीं ले सकता। ऐसा नहीं है कि, हम हर रोज एक-दूसरे के घर आते हैं, या एक-दूसरे की जिंदगी के बारे में हर छोटी डीटेल जानते हैं। लेकिन मुझे अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के साथ एक तरह की सिक्योरिटी और एक तरह का कंफर्ट लगता है। मैं हर दिन ये सोचते हुए उठती हूं कि, वो हमेशा मेरे साथ रहेंगे चाहे कुछ भी हो जाए। और मैं अपने जीवन में किसी और की तुलना में उनके बारे में अधिक विश्वास के साथ यह कह सकती हूं।"

(ये भी पढ़ें: अमृता राव ने पहली बार अपनी फैमिली फोटो की शेयर, नन्हे वीर संग खेलती दिखीं एक्ट्रेस)

arjun kapoor with sisters

इससे पहले, ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था, “अगर मैं कहूं कि हम एक परफेक्ट फैमिली हैं, तो यह गलत होगा। यह अलग विचारों की बात नहीं है, हम अभी भी अलग परिवार हैं जो कि, एक साथ रिश्ता निभाने की कोशिश कर रहे हैं।"

boney kapoor family

अर्जुन और जान्हवी पहली बार मैग्जीन फोटोशूट के लिए भी हाल ही में साथ दिखाई दिए थे। इस फोटोशूट की तस्वीर अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा था, “@janhvikapoor के पास बेस्ट भाई है, क्योंकि वो हमेशा उसके पीछे खड़ा है।”

(ये भी पढ़ें: वृंदा दौड़ा ने मनाया बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे, फोटोज शेयर कर लिखा- 'बेबी तेजी से बढ़ रहा है')

arjun kapoor and janhvi kapoor

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, अर्जुन और जान्हवी की बॉन्डिंग वक्त के साथ मजबूत हो रही है। तो आपकी दोनों भाई-बहन के इंटरव्यू पर क्या राय है? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.