क्या अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा करने वाले हैं शादी? एक्टर ने 'KWK7' में बताया वेडिंग प्लान

हाल ही में, अभिनेता अर्जुन कपूर ने टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण 7' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा संग शादी के बारे में खुलकर बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

क्या अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा करने वाले हैं शादी? एक्टर ने 'KWK7' में बताया वेडिंग प्लान

स्टार भाई-बहन अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और सोनम कपूर आहूजा हाल ही में, फेमस टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण 7' के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाई दिए। यहां उन्होंने फैशन, पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप, फिल्मों और कई विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस बीच अर्जुन ने अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों के बारे में भी विस्तार से बात की। करण ने उनसे यह भी पूछा कि, क्या वह दोनों जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। आइए आपको इस सवाल पर अर्जुन के जवाब के बारे में बताते हैं।

arjun

दरअसल, शो में बातचीत के दौरान करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि, 'क्या मलाइका और उनके लिए जल्द ही शादी की घंटी बजने वाली है।' इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि, वह इस समय अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं। अभिनेता ने कहा, ''नहीं और ईमानदारी से, क्योंकि इस लॉकडाउन और कोविड के दो साल हो गए हैं और जो कुछ भी हुआ, उसके भी। मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता था। मैं देखना चाहता हूं कि, मैं कहां जा रहा हूं और मैं बहुत यथार्थवादी व्यक्ति हूं। ऐसा नहीं है कि, मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है, मैं यहां बैठकर शरमा नहीं रहा हूं। मैं वास्तव में प्रोफेशनल रूप से थोड़ा और स्थिर होना चाहूंगा। मैं आर्थिक रूप से बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि मैं इमोशनली रूप से बात कर रहा हूं। मैं ऐसा काम करना चाहूंगा, जिससे मुझे खुशी मिले, क्योंकि अगर मैं खुश हूं, तो मैं अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं। मैं एक खुशहाल जीवन जी सकता हूं और मुझे लगता है कि, मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है।''

malaika arjun

(ये भी पढ़ें- राजीव सेन पत्नी चारु असोपा से नहीं चाहते तलाक, कहा- 'शादी बचाने के लिए अपना बेस्ट दूंगा' [Exclusive])

आगे बेबी स्टेप्स लेने के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा, ''मैं हमेशा दूसरों के बारे में पहले सोचूंगा। उनके साथ रहना मेरी पसंद है, लेकिन मैं यह उम्मीद नहीं कर सकता कि, हर कोई इसे समझेगा और इसे आसानी से स्वीकार कर लेगा। इसे बढ़ने देना चाहिए। मुझे रिश्ते को सम्मान देना है, जिसमें जनता की नजर भी शामिल है। आपको बेबी स्टेप्स लेने होंगे। इसके साथ ही मुझे लगता है कि, एक बुनियादी समझ होनी चाहिए कि, वह जीवित रही हैं, उनका एक बच्चा है। मैं वह हूं, जो अतीत से आ रहा है, जो इसके बारे में जानता है। इसलिए आप देश की नैतिक दिशा तय नहीं कर सकते।'' यह बताते हुए कि, उनके परिवार ने उनके रिश्ते पर कैसी प्रतिक्रिया दी थी? अर्जुन ने कहा, ''मेरे पूरे परिवार ने मेरे लिए इसे आसान बना दिया। उन्होंने मुझसे कहा, 'यह ठीक है, और आपको हमारे साथ ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है।'' 

malaika arjun

बता दें कि, अर्जुन और मलाइका पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लव बर्ड्स ने कुछ साल पहले इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था और तब से वह सुर्खियों में रहते हैं और खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन को हाल ही में तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम के साथ 'एक विलेन रिटर्न्स' में देखा गया था। अब उनके पास फिल्म 'द लेडी किलर' और 'कुट्टी' है।

malika arjun

(ये भी पढ़ें- सिंगर अर्जुन कानूनगो ने कार्ला डेनिस संग की शादी, सब्यसाची के लाल लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन)

फिलहाल, हमें तो मलाइका और अर्जुन की शादी का इंतजार है। तो एक्टर के इस स्टेटमेंट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.